बेगमगंज। प्रदेश सहित देश में बेटियों की संख्या बढ़ रही थी तब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संकल्प लिया कि बेटियों की शादी उनकी पढ़ाई कैसे होगी उन्होंने लाड़ली लक्ष्मी योजना शुरू की शादियों के लिए कन्या विवाह योजना प्रारंभ की जो आज बेटियों के लिए वरदान साबित हो रही है।
![]() |
लाड़ली लक्ष्मी योजना कार्यक्रम में संबोधित करते क्षेत्रीय विधायक |
मान. अटल जी के टाइम पर यह हालत थी कि महिलाओं को बुलाते थे तो कोई नहीं आता था लेकिन आज क्षेत्र की नारी शक्ति ने यह सिद्ध कर दिया कि वह किसी प्रकार से कम नहीं है नारी शक्ति वह शक्ति है देवताओं पर भी जब संकट आया तो वह मातृशक्ति के पास पहुंचे, ब्रह्मा जी विष्णु जी महेश जी के पास गिड़गिड़ाते हुए गए तब देवताओं के मुख से शक्ति उत्पन्न हुई जो दुर्गा जी के रूप में प्रकट हुई जहां माताओं बहनों का सम्मान होता है वहां देवता निवास करते हैं इस बात का प्रमाण वेद पुराणों से मिलता है।
उक्त बात नसिया जी परिसर में नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के फार्म भरे जाने हेतु विधिवत शुरुआत के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ठा. रामपाल सिंह राजपूत ने कहीं
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग खासकर महिलाएं बूंद पानी के लिए तरसती थी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह दचौहान ने संकल्प लिया और इस समस्या का समाधान भी क्षेत्र में हुआ आज लोगों के लिए पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ा रहा है। मुख्यमंत्री का संकल्प था कि बेटियों को लाडली लक्ष्मी योजना, कन्या विवाह योजना का वरदान दिया जाए, उन्होंने महिलाओं के लिए सभी जगह भागीदारी दी चाहे सरपंची का चुनाव हो या नौकरी सब जगह आरक्षण देकर महिलाओं को आगे आने का मौका दिया है। मुख्यमंत्री ने बहनों को सक्षम बनाने के लिए लाडली बहना योजना शुरू की है। आज मध्यप्रदेश सरकार गरीबों के कल्याण के लिए कोई कमी नहीं कर रही है। 25 मार्च से लाडली बहना योजना की शुरुआत की गई है 10 जून को सभी पात्र बहनों के खाते में एक-एक हजार रुपए की राशि पहुंच जाएगी, जिससे हमारी बहनें भी सशक्त बनेंगी। सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है।
श्री सिंह ने कहा कि यह साधारण कार्य नहीं, अपितु महिलाओं की जिन्दगी बदलने का मिशन है, सभी जन प्रतिनिधि और अधिकारी-कर्मचारी योजना के क्रियान्वयन से मिशन मोड में अंतर्रात्मा से जुड़ें, योजना लागू करने की सफलता इसी में है कि हम बिना परेशानी और कठिनाई के महिलाओं के आवेदन प्राप्त करें, इसके लिए प्रत्येक ग्राम और वार्ड में संवेदन शीलता के साथ आवेदन प्राप्त करने की व्यवस्था की जा रही है। नवदुर्गा का पर्व चल रहा है मात्र शक्तियां दुर्गा शक्ति स्वरूप है बहन का मन कोमल होता है आज आप सब से आशीर्वाद लेने आया हूं आपका आशीर्वाद सदैव हमें मिलता रहा है।
कार्यक्रम के शुरू में आतिशबाजी के साथ क्षेत्रीय विधायक का अभूतपूर्व स्वागत किया गया बहनों ने पुष्प कुछ भेंट किए वही जनप्रतिनिधियों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर पत्रकारों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं कन्या पूजन के साथ की गई।
विधायक ने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं पर पुष्प वर्षा कर अभूतपूर्व स्वागत किया और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के शुरू में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष गायत्री शोभाराम नगरिया ने लाडली बहना योजना को लेकर उद्बोधन दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप सोनी शून्य ने एवं आभार नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर लाडली बहना कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी, एसडीएम अभिषेक चौरसिया, जनपद अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर, नपा उपाध्यक्ष सुदर्शन घोसी, मंडल अध्यक्ष कमल सिंह साहू, सुरेश ताम्रकार, जिला पंचायत सदस्य मोहित लोधी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष गायत्री नगरिया, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजकुमारी शाक्या, सविता भार्गव, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जगदीश लोधी, भगवान सिंह सोलंकी, ज्योति श्रीवास्तव, डॉ जितेंद्र तोमर, अजय जैन, जिला मीडिया प्रभारी हरि साहू, उमाशंकर पांडे, अजय सिंह जाट, बृजेश लोधी, शोभाराम नगरिया, अंशु महाराज, गुलाब रजक, लोकराज ठाकुर महेश साहू, आदर्श शर्मा, आकाश कुशवाहा, बिट्टू जैन, ओमकार यादव, राकेश सोनी, प्रभु सेन, प्रताप ठाकुर, सालक राम नेमा, मयंक जैन, विमल जैन सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रदीप सोनी ने किया।