Type Here to Get Search Results !

आम खाते समय इन चीज' का रखेंगे ध्यान नहीं पड़ेंगे कभी बीमार

मुंबई। गर्मियो में आम सबसे ज्यादा बिकने और लोगों का पसंदीदा फल है। जिसको खाने से कई प्रकार के फायदे होता है। अगर ज्यादा खा लिया जाए तो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है और शरीर पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।  जानते हैं गर्मी में जरूरत से ज्यादा आम खाने से शरीर को होने वाले नुकसान बाजार में बिकने वाला आम का लगभग सौ ग्राम से दो सौ ग्राम का होता है।100 ग्राम आम में 8.2 ग्राम कार्ब और 45 कैलोरी होती है। एक हेल्दी व्यक्ति को दिन में 300 से 350 ग्राम तक आम का सेवन करना चाहिए। इससे ज्यादा नही खाना चाहिए।

जरूरत से ज्यादा आम का खाने पर  पाचन संबंधी समस्या हो सकती है। आम में मौजूद फाइबर, आपके पाचन तंत्र के लिए अच्छा है लेकिन जरूरत से ज्यादा फाइबर पेट फूलने, कब्ज और पेट में दर्द जैसी परेशानी की वजह बन सकता है। अगर ज्यादा आम का सेवन करते हैं तो ये आपके पाचन तंत्र को बिगाड़ने की संभावना होता है।