बेगमगंज। 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का सबसे महत्वपूर्ण कारण है कि लोगों को हमारी प्रकृति का महत्व समझ आए। इससे लोगों को समझ आएगा कि पर्यावरण हमारे लिए क्या महत्व है। यह हमारे लिए कितना जरूरी है। पृथ्वी पर लगातार बढ़ते प्रदूषण के कारण हमें नुकसान हो रहा है, जिससे हमारा पर्यावरण दूषित हो रहा है।
![]() |
| पौधारोपण एवं शपथ लेते हुए। |
इसी उद्देश्य को लेकर जनपद पंचायत प्रांगण में जनपद सीईओं आशीष जोशी सहित सभी कर्मचारियों ने पर्यावरण को बचाने की शपथ ली और पौधारोपण कर उसे संरक्षित करने का संकल्प लिया। वहीं सरस्वती विद्या मंदिर मैं भी संस्था परिवार द्वारा पौधारोपण किया गया।
पौधारोपण करते हुए श्री जोशी ने बताया कि हर साल जून महीने की 5 तारीख को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस दिन स्कूलों और कॉलेज सहित सरकारी विभागों में पौधे लगाए जाते है। कहते है सबसे पहले 5 जून 1972 को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया था। उसके बाद से इस दिन को मनाया जाने लगा। संयुक्त राष्ट्र संघ ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का विचार किया था लेकिन पर्यावरण दिवस सबसे पहले स्वीडन की राजधानी स्टाकहोम में 5 जून 1972 को सेलिब्रेट किया गया था। स्टाकहोम में पहली बार पर्यावरण सम्मेलन हुआ, जिसमें लगभग 119 देशों ने हिस्सा लिया था। जिसके बाद से ही विश्व में पर्यावरण दिवस प्रारम्भ हुआ।
इस दौरान जनपद पंचायत सीईओ आशीष जोशी, मनरेगा एपीओ लवकेश जायसवाल, स्वच्छ भारत मिशन से रमा नेमा, जन अभियान से हेमलता नरवरिया, सहित पंचायत सरपंच, सचिव एवं जनपद स्टाफ मौजूद रहा। दूसरी ओर सरस्वती विद्या मंदिर में पालको एवं आचार्य परिवार के द्वारा व
पौधारोपण किया गया जिसमें कक्षा पंचमी की बहन उर्वशी लोधी के पिता भारत सिंह एवं अभिभावक प्रदुमन लोधी एवं विद्यालय परिवार शामिल हुआ।

