भोपाल। मध्य रेलवे समाज कल्याण केंद्र के त्रिवार्षिक चुनाव के लिए 17 जुलाई को मतदान होगा। इसके पहले वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ ने शनिवार को रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया, जिसकी अगुवाई संघ के मंडल अध्यक्ष राजेश पांडे ने की।
ज्ञात हो कि कल्याण केंद्र में रेल कर्मचारियों के बच्चों के लिए शिक्षा सहिज सर्वांगीण विकास के लिए कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं। इसके लिए 18 पदों के चुनाव हो रहे हैं, जिसमें वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ और वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन के बीच सीधा मुकाबला है। दोनों यूनियन रेल कॉलोनियों से लेकर डीआरएम आॅफिस सहित दूसरे कार्यालयों में संपर्क में जुटी हैं। इसी कड़ी में शनिवार को वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ की रैली फैक्ट्री वर्कशॉप से रिजर्वेशन आॅफिस तक निकाली गई, जिसमें सैकड़ों कर्मचारी शामिल हुए। इसको संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष पांडे ने कहा कि बीते 50 साल में पहली बार कल्याण केंद्र में विकास कार्य करवाए गए और छात्र हित में कई निर्णय लिए गए।


