हरदा। हरदा जिले के हंडीया थाना क्षेत्र के जामुन खो गांव के जंगल में पेड़ से दो शव लटके मिले हैं, जिनमें एक युवके साथ ही एक नाबालिग बालिका है। पुलिस की शुरुआती जांच में मौत का कारण अज्ञात है। वहीं परिजन भी मुंह नहीं खोल रहे हैं।
इस बारे में पुलिस के अनुसार युवक दिनेश और नाबालिग बालिका रेशम के शव पेड़ से लटके मिले हैं। दोनों के शव पेड़ की टहनी पर एक ही रस्सी से बने फंदे में लटके थे। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है दोनों मृतक मजदूरी करते थे और पड़ोसी थे। फिलहाल घटना के बाद परिजनों ने भी चुप्पी साध ली है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम बुधवार सुबह होगा। हंडिया थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि आत्महत्या के कारणों का जल्द ही खुलासा हो जाएगा।
प्रेम प्रसंग की अफवाहें फैली
गांववालों ने दबी जुबान से बताया है कि दोनों मृतकों के बीच प्रेम प्रसंग था। इस बात की भनक दोनों के घरवालों को भी थी, लेकिन दोनों मानने को तैयार नही थे। हालांकि बालिका के नाबालिग होने से कानूनी बाधा थी, जिससे दोनों शादी नहीं कर पा रहे थे। ऐसे में आशंका है कि दोनों ने हताशा और निराशा में आत्महत्या जैसा घातक कदम उठा लिया।