बेगमगंज। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अरविन्द दुबे द्वारा पुलिस अधीक्षक विकास कुमार सहवाल के प्रतिवेदन पर विभिन्न अपराधों में आरोपी सोनू उर्फ दीपक सोनी पिता लक्ष्मीनारायण सोनी निवासी लखेरापुरा थाना बेगमगंज को 6 माह के लिए रायसेन जिले की सीमाओं से निष्कासित किया गया है। आरोपी वर्ष 2012 से लगातार आपराधिक कृत्य में लिप्त है। आरोपी मारपीट, जान से मारने की धमकी, एससी एसटी एक्ट, जुआ एक्ट के अंतर्गत जुआ खेलने एवं खिलाने जैसी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त है तथा आरोपी के विरूद्ध विभिन्न अपराधों में 12 प्रकरण पंजीबद्ध हैं। न्यायालय कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट द्वारा आरोपी सोनू उर्फ दीपक सोनी को जिलाबदर करने संबंधी पारित आदेश के अनुसार जिला रायसेन एवं जिला रायसेन के सीमावर्ती जिला भोपाल, विदिशा, सागर, सीहोर, नर्मदापुरम् एवं नरसिंहपुर जिले की राजस्व सीमाओं से 6 माह के लिए निष्कासित किया गया है।
आदतन अपराधी 06 माह के लिए जिलाबदर
अगस्त 24, 2023
Tags
