Type Here to Get Search Results !

फिल्म थलाइवर 170 का मुंबई शेड्यूल खत्म हुआ, सेट से बिग बी और रजनीकांत की तस्वीर सामने आई

मुंबई। फिल्म थलाइवर 170 की प्रोडक्शन कंपनी ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट में उन्होंने अमिताभ बच्चन और रजनीकांत के साथ की एक तस्वीर शेयर की है। पोस्ट के जरिए मेकर्स ने बताया है कि फिल्म थलाइवर 170 की मुंबई में तय शूटिंग पूरी हो गई है।

इस फिल्म का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इंतजार करना लाजिमी भी है क्योंकि इस फिल्म के जरिए 33 साल बाद बिग बी के साथ रजनीकांत स्क्रीन शेयर करेंगे।

लाइका प्रोडक्शन्स ने रविवार, 28 अक्टूबर को ट्विटर हैंडल पर बिग बी और रजनीकांत की एक तस्वीर पोस्ट की है। पोस्ट के साथ लिखा है- जब सुपरस्टार और शहंशाह थलाइवर 170 के सेट पर मिले। 33 साल बाद स्क्रीन पर दोनों का पुनर्मिलन। मुंबई शेड्यूल खत्म हुआ।