Type Here to Get Search Results !

फिल्म फाइटर का फैंस को बेसब्री से इंतजार

मुंबई । मचअवेटेड फिल्म फाइटर का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में बालीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की जोडी ने जबर्दस्त काम किया है। यह जोड़ी पहली बार किसी फिल्म में एक साथ नजर आएगी।इसमें ऋतिक स्कवाड्रन लीडर शमशेरा पठानिया, दीपिका स्कवाड्रन लीडर मीनल राठौड़ और अनिल कमांडिंग ऑफिसर राकेश जय सिंह के रोल में हैं। फिल्म में करण सिंह ग्रोवर, संजीदा शेख और तलत अजीज भी नजर आएंगे। इस फिल्म का डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। फिल्म में अनिल कपूर जैसे दिग्गज एक्टर भी हैं। इस बीच फिल्म का दूसरा गाना इश्क जैसा कुछ रिलीज हो गया। इसमें ऋतिक जहां एक बार फिर शर्टलेस होकर बॉडी फ्लॉन्ट करते दिखे तो वहीं दीपिका ब्लैक मोनोकिनी में किलर फिगर दिखाती नजर आईं। दोनों ने शानदार लोकेशन पर बेहतरीन डांस किया। गाने की शुरुआत ऋतिक की एंट्री के साथ होती है। ऋतिक पानी से बाहर निकलते हुए नजर आते हैं। ऋतिक जबरदस्त डांस मूव्स करते दिखे। दीपिका गाने में ऋतिक से बढ़िया तालमेल बैठाती नजर आईं। इस गाने के बोल कुमार ने लिखे हैं। विशाल, शेखर, शिल्पा राव व मेलो डी ने अपनी आवाज दी है। इसे विशाल-शेखर ने कंपोज किया है। यह गाना पूरी तरह से सीजन का ट्रैक है, जहां गाने की बीट्स पूरी तरह से मनमोहक हैं, वहीं इसके सीन भी उतने ही शानदार हैं। फाइटर फिल्म अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी।