Type Here to Get Search Results !

आज भारतीय किसान संघ के तत्वावधान में विशाल भव्य रैली का आयोजन किया गया

नजीराबाद। किसानों की 30 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, कलेक्टर के नाम तहसीलदार को  ज्ञापन सौंपा जिसमें संघ ने मांग की है कि मध्यप्रदेश सोयाबीन उत्पादक राज्य है, लागत के अनुपात में सोयाबीन का समर्थन मूल्य बहुत कम है, इसे कम से कम 6000 रूपये प्रति क्विंटल किया जाये धान  4000 प्रति क्विंटल एवं घोषित समर्थन मूल्य पर खरीदी की जाये। एवं नजीराबाद को पूर्ण तहसील का दर्जा दिया जाए कृषि उपज का लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य दिया जाए और देश की आत्मा कृषि का बजट अलग से बनाया जाए। केन्द्र सरकार बलराम जयंती को किसान दिवस घोषित करें।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसान हितैषी नीति बने परिवर्तन के लिए केन्द्रीय स्तर की उच्च कमेटी, कृषि मंत्री की अध्यक्षता में गठित हो, जिसमें भारतीय किसान संघ की भागीदारी रहे कमेटी अपनी रिपोर्ट आगामी खरीफ फसल के समय लागू करवायें। देश में कृषि फसल उत्पादन एवं आवश्यकता के आंकड़ों के आधार पर किसान हित में आयात निर्यात नीति तय की जाए। सभी फसलों की खरीदी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए एवं लागत को जोडने की पद्धति में पारदर्शिता हो। शासन की मनरेगा योजना को कृषि  से जोड़ा जाए। सभी जिलों में सर्वसुविधा युक्त कृषि महाविद्यालय होना चाहिए, तथा सोयाबीन एवं धान की फसल खराब हुई है उसकी तुरंत सर्वे करवाकर आरबीआई 4/6 के तहत किसानों को तुरंत राशि दी जाए जले हुए ट्रांसफर समय सीमा में बदले जाएं 

नजीराबाद को पूर्ण तहसील बनाई जाएं पार्वती परियोजना से नजीराबाद को पानी दिया जाएं और कई विभागों की अनियमित उजागर की गई आदि मांगों को लेकर वाईक रेली निकालकर कर धरना ज्ञापन  नायाब तहसीलदार महोदय को सोपा गया

इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष एडवोकेट कैलाश सिंह ठाकुर, जिला अध्यक्ष गिरवर सिंह राजपूत, जिला मंत्री देवेंद्र सिंह दांगी, पूर्व जिला अध्यक्ष वेद प्रसाद दागी, जिला कोषाध्यक्ष भारत सिंह मीणा, तहसील अध्यक्ष शैतान सिंह राजपूत,   जिला मंत्री देवेन्द्र सिंह दांगी, जिला उपाध्यक्ष कैलाश गौर, किसान मीडिया प्रभारी डॉ भगवती श्रीवास, जिला कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र सक्सेना रवि मीणा, ज्ञान सिंह मीणा,ओमकार सिंह सोलंकी, तहसील अध्यक्ष लोकेंद्रसिंह सोलंकी, बेरसिया तहसील अध्यक्ष शैतान सिंह ठाकुर, तहसील मंत्री विष्णु प्रसाद मीणा, तहसील कार्यकारिणी सदस्य राधेश्याम दांगी, मोर सिंह राजपूत,तहसील मंत्री श्यामलाल कुशवाहा, तहसील सहमंत्री राजेन्द्र सिंह सोलंकी, सह संयोजक अखिलेश गौर , एवं नजीराबाद ग्राम इकाई के अध्यक्ष दीवान सिंह मीणा एवं सभी कार्यकारिणी सदस्य सहित  सैकड़ो कार्यकर्ता मौके पर उपस्थित रहे।