दरवाजा बंद था, शवों के पास बैठा था आरोपी
पड़ोसियों के मुताबिक गुरुवार दोपहर तक दरवाजा घर का दरवाजा नहीं खुला तो अनहोनी का शक हुआ। पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन किसी ने नहीं खोला। जब ग्रामीण दरवाजा तोड़कर घर के अंदर गए, तो आरोपी दीपक धुर्वे घटनास्थल पर ही मौजूद था।
इस दौरान वह तीनों शवों के पास चुपचाप बैठा मिला। मौके पर एक बिल्ली का शव भी मिला है। आशंका है कि बिल्ली को भी मार दिया है। वारदात की जानकारी पड़ोसियों ने फौरन कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
12वीं टॉपर है आरोपी
पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि दीपक का मानसिक संतुलन पिछले 4-5 साल से ठीक नहीं था। वह हाल ही में नागपुर से इलाज कराकर लौटा था। वह परिवार में सबसे बड़ा है। CRPF भर्ती परीक्षा भी दी थी।
CRPF में सिलेक्शन नहीं होने से मेंटली डिस्टर्ब था
आरोपी की बहन शांता ने बताया कि आरोपी दीपक बड़ा भाई है। वह कुछ नहीं करता था। उसका दिमाग खराब है। दीपक ने 12वीं क्लास में टॉप किया था, लेकिन CRPF में सिलेक्शन नहीं होने की वजह से वह मेंटली अनस्टेबल हो गया था।
कोतवाली पुलिस ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया है। हत्या की जगह से लोहे की रॉड और डंडे मिले हैं। पुलिस ने लोहे की रॉड और डंडे जब्त कर लिए हैं। वहीं फोरेंसिक टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है। मामले की जांच जारी है।


