- भोपाल जिले की बैरसिया और नजीराबाद तहसीलों में ग्राम चौपालों के माध्यम से बन रही है बडे स्तर के किसान आंदोलन की रणनीति
बैरसिया / भोपाल। भारतीय किसान संघ की ओर से भोपाल जिले की बैरसिया और नजीराबाद तहसीलों में गेहूं 2700 रुपए प्रति क्विटल के समर्थन मूल्य पर खरीदी को लेकर ग्रामों में संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। भारतीय किसान संघ का कहना है कि सरकार ने अपना चुनावी वादा अभी तक पूरा नहीं किया है, जिससे किसानों में असंतोष बढ़ता जा रहा है।

इस बारे में है भारतीय किसान संघ के जिला मंत्री देवेंद्र सिंह दांगी ने बताया कि इस साल किसान कुदरत की मार झेल रहा है। असमय बारिश और तेज हवाओं से गेहूं के साथ ही चना, सोयाबीन और मटर आदि की फसलें चौपट हो चुकी हैं। इससे किसान चिंतित हैं क्योंकि बेहद कम उत्पादन की संभावना है। दूसरी ओर, मध्य प्रदेश शासन 15 रुपए बोनस देकर अभिनंदन करवा रही है।
भारतीय किसान संघ के जिला मंत्री देवेंद्र सिंह दांगी ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार किसानों को हंसी का पात्र बना रही है, जिससे किसानों में जबर्दस्त आक्रोश है। हाल ही में नजीराबाद तहसील में भी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नाम ज्ञापन देकर अवगत कराया गया था। किसानों का मुख्यमंत्री से आग्रह है कि किसानों को अपने चुनावी वादे अनुसार 2700 रुपए प्रति क्विंटल गेहूं का रेट दिया जाए। अन्यथा भारतीय किसान संघ आंदोलन करेगा। ग्राम संपर्क में बरोडी स्धीरज सिंह दांगी, वंन्टी मैहर सागोनीकला, प्रेम सिंह दांगी रावेन्द्र सिंह दांगी गरैटिया, राजाराम मैहर, रामनारायण दांगी भैंसोदा, देवी सिंह दांगी रैहटई, भानू प्रताप सिंह राजपूत, धूर सिंह गुर्जर खजूरिया रामदास, माधोसिंह दांगी आदि शामिल रहे।
गांव-गांव ग्राम चौपालों में जुट रही है किसानों की भीड़
चुनावी घोषणा के अनुसार गेहूं को समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए आंदोलन की तैयारी के लिए गांव-गांव बैठकों का दौर जारी है। इसमें किसानों की लंबित मांगों के समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी किसान विश्राम सिंह, मप्र पटेल समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष रामकिशोर पटेल, प्रीतम सिंह दांगी, सरपंच प्रतिनिधि श्यामलाल कुशवाह, कुबेर सिंह, लवकुश सिंह दांगी, अंकित सिंह दांगी, राजवीर सिंह मीना, सुधीर सिंह जाट, हेम सिंह दांगी, कमलेश नरवरिया विजय राम, प्रकाश सिंह, राकेश सेन, कुलदीप सिंह, मुकेश सिंह, भूपेन्द्र सिंह, श्यामलाल मालवीय, रवि सिंह दांगी, विजय सिंह दांगी, दशरथ सिंह दांगी, धनराज सिंह दांगी आदि ने दी है।