Type Here to Get Search Results !

लव जिहाद मामले में त्वरित कार्रवाई पर दलौदा थाना प्रभारी को ग्रामीणों ने किया सम्मानित

मंदसौर/ दलौदा। लव जिहाद मामले में त्वरित कार्रवाई करके सांप्रदायित तनाव नहीं फैलने देने और अमन चैन कायम बहाल रखने पर दलौदा थाना प्रभारी और उनकी टीम का ग्रामीणों ने सम्मानित किया।

 

मंगलवार को ग्राम अमलावद और आस-पास के ग्रामीणों ने पुलिस द्वारा लव जिहाद मामले में की गई त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए दलौदा थाना प्रभारी शुभम व्यास और उनकी टीम को सम्मानित किया।

ग्राम अमलावद के दिलीप सिंह, अखिलेश शर्मा बंधू, बालकृष्ण मालवीय, भेरूलाल प्रजापत आदि ग्रामीणजन दलौदा थाने पहुंचे और थाना प्रभारी शुभम व्यास और उनकी टीम के एएसआई प्रमोद सिंह तोमर, प्रधान आरक्षक अजित सिंह, आरक्षक विजेन्द्र सिंह को पटका और माला पहनाकर सम्मानित कर लव जिहाद मामले में त्वरित की गई कार्रवाई की सराहना की।