Type Here to Get Search Results !

किन्नर जिहाद : ऋषि अजय दास और काजल की अगुवाई में ज्ञापन सौंपा तो सुरैया ने दी चेतावनी

  • सुरैया नायक हाजी ने आरोेंपों को झूठा बताते कार्रवाई की चेतावनी देकर किन्नर गुरू की गद्दी पांच हिंदू किन्नरों को सौंपी, देवी रानी किन्नर को बनाया प्र्रमुख

भोपाल। किन्नर जिहाद पर टकराव बढ़ गया है। हिंदू किन्नरों की ओर से ऋषि अजय दास और काजल की अगुवाई में मार्च करके कलेक्टोरेट में ज्ञापन सौंपा गया। वहीं, धर्मांतरण करवाने के आरोपों के घेरे में आए सुरैया नायक हाजी ने किन्नर गुरु की गद्दी से हटते हुए पांच हिंदू सनातनी किन्नरों को गद्दी सौंप दी, जोकि मंगलवारा डेरे की कमान संभालेंगे। साथ ही देवी रानी किन्नर को प्रमुख बनाया गया है।                                                                                                                                                                                                                                                                                                                  


इस बारे मे मंगलवार को किन्नर अखाड़ा संस्थापक ऋषि अजय दास के साथ काजल और अन्य किन्नरों ने कलेक्टोरेट तक मार्च करके ज्ञापन सौंपा। इसमें मंगलवारा के किन्नर गुरू सुरैया नायक हाजी पर हिंदू किन्नरों का जबरन धर्मांतरण करवाने, प्रताड़ित करने और सनातन विरोधी काम करने के आरोप लगाते जांच की मांग की। इसमें ऋषि अजयदास संस्थापक किन्नर अखाडा के साथ शिवकुमार भार्गव भगवा पार्टी, किन्नर काजल, प्रभा, आरोही, सनम, सिवी, काव्या सिंदी, नकशा, सिमरन, सनम, जूली, मेघा, अर्पिता, भवानी, रोजी, गुंजा, सबाना, मनीषा, शिवांगी, बिजली, कोमल, भैरवी, सारिका, राधा, प्रीति, काव्या, सीमा सहित सैकड़ों किन्नरों ने नारेबाजी करते प्रदर्शन भी किया।


सुरैया हाजी की संपत्ति और विदेशी संपर्कों की जांच हो

किन्नरों ने आरोप लगाया कि ंिहंदू किन्नरों की कमाई को सुरैया हाजी अपने गुंडों से मारपीट करवाकर छीन लेता है और विरोध करने पर नकली किन्नरों के साथ थाने में हंगामा करके फर्जी एफआईआर दर्ज करवा देता है। सुरैया हाजी धर्मांतरण करवाने वाले गिरोह का सरगना है। किन्नरों ने बताया कि कई बार कलेक्टर से लेकर पुलिस तक को सबूतों के साथ आवेदन दे चुके हैं, फिर भी कार्रवाई नहीं होती है। किन्नरों ने कहा कि सुरैया हाजी की संपत्ति और बंगलादेशियों से संबंधो की जांच की जाए। कई संदिग्ध विदेशी सुरैया हाजी के यहां किन्नरों के पहनावे में आकर रुकते हैं। इसका विरोध करने या सवाल करने पर बेरहमी से मारपीट करके रुपए-पैसे, गहने छीन लिए जाते हैं।


हिंदू किन्नरों का दाह संस्कार के बजाय दफनाते हैं

किन्नरों ने खुलासा किया कि राजधानी से लेकर पूरे मध्यप्रदेश में मुस्लिम किन्नरों की प्रताड़ना और लूटमार के बारे में पुलिस को बताने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से बैखौफ हैं। यह भी आरोप लगाया कि सुरैया नायक हाजी और उसके हंगामा करने वाले गुंडों के दबाव में पुलिस निर्दोष किन्नरों पर एफआईआर दर्ज कर लेती है। इसी से ंिहंदू किन्नरों के साथ बर्बर बर्ताव करके जबरन हाजी, नमाजी बनाकर धर्मांतरण करवाया जाता है और मौत के बाद हिंदू परंपरा के अनुसार दाह संस्कार करने के बजाय इस्लामी तरीके से दफन कर दिया जाता है।


हिंदू सिर्फ सनातनी हिंदू किन्नरों को ही नेग दें

किन्नर जिहाद के खिलाफ कार्रवाई की मांग के साथ ही इस पर भी जोर दिया गया कि सिर्फ सनातनी किन्नरों को ही हिंदुओं के घरों से नेग मिले। साथ ही यह भी कहा कि हिंदुओं को भी जागरुक किया जाएगा कि दुआ और बद्दुआ से नहीं डरें और सिर्फ हिदंू किन्नरो को ही नेग और दान दें। किन्नरों ने कहा कि ंिहंदुओं के घरों से हजारों रुपए धमका कर और बद्दुआ का डर दिखाकर जबरन वसूली करने वाले मुस्लिम किन्नर बाद में सनातन धर्म के ही खिलाफ काम करके धर्मांतरण करवाते हैं।                                                                                                                 

कलेक्टर के निर्देशानुसार कार्रवाई के लिए प्रेषित किया जाएगा

किन्नर समुदाय ने अपना ज्ञापन सौंपा है, जिसमें धर्मांतरण, वसूली, मनी लांड्र्रिंग सहित कई आरोप लगाए गए हैं। ऐसे में इसको कलेक्टर के निर्देशानुसार संबंधित विभागों को परीक्षण और कार्रवाई के लिए प्रेषित किया जाएगा।

-प्रकाश नायक,
एडीएम, भोपाल जिला

------------------------------------------------------------------------------                                                                  

                                                                                                                                                                 सुरैया नायक हाजी ने गद्दी छोड़ी, देवी रानी को बनाया प्रमुख

मंगलवारा डेरा प्रमुख सुरैया नायक हाजी ने अपने ऊपर लगे किन्नर जिहाद के आरोपों को झूठ बताते हुए दावा किया कि किन्नरों में जाति या धर्म नहीं होता, बल्कि सभी मिलकर मांगते और साथ रहते हैं। इसके साथ ही सुरैया नायक ने अपनी गुरु गद्दी को त्यागने की घोषणा करते हुए पांच हिंदू किन्नरों को गद्दी सौंप दी। सुरैया नायक ने भोपाल की जिम्मेदारी किन्नर नेहा शर्मा, नानू विश्वास, बिपाशा, पल्लवी पाठक और सोना पंजाबी को सौंपी है, जबकि इन सभी का प्रमुख देवी रानी को नियुक्त किया गया है।


सुरैया नायक ने कहा-झूठे आरोपों पर होगी कार्रवाई

सुरैया नायक ने किन्नर जिहाद के आरोपों को खारिज करते हुए चेतावनी दी कि झूठे आरोपों पर कार्रवाई करेंगी। यह भी कहा कि वह लंबे समय से भोपाल में किन्नर समुदाय की प्रमुख हैं, लेकिन यह पहला अवसर है जब धर्मांतरण और किन्नर जिहाद जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। सुरैया हाजी ने कहा कि आरोपों से किन्नर समाज की छवि को नुकसान पहुंचा है, इसलिए पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए गुरु गद्दी छोड़ रही हैं, ताकि भोपाल के किन्नर समाज में नई नेतृत्व व्यवस्था लागू हो सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.