- किन्नर अखाड़ा संस्थापक ऋषि अजय दास के साथ 40 से ज्यादा किन्नरों ने किया जबरन धर्मांतरण का खुलासा
भोपाल। किन्नर अखाड़ा के संस्थापक ऋषि अजय दास और मध्यप्रदेश के किन्नरों ने खुलासा किया है कि हिंदू किन्नरों के साथ बर्बरता करके जबरन इस्लाम कबूल करवाने और दफनाया जाता है। देश में किन्नर जिहाद चल रहा है, जिसकी चपेट में सनातनी हिंदू परिवार आ रहे हैं, जिनके घरों से डरा कर भारी भरकम नेग वसूला जाकर हिंदुओं को जबरन इस्लाम कबूल करवाकर गोमांस खिलाया जा रहा है।

इस बारे में किन्नर अखाड़ा संस्थापक ऋषि अजय दास और उनके साथ करीब 40 से ज्यादा किन्नरों ने भोपाल में मीडिया के सामने करते हुए भोपाल के मंगलवारा के किन्नर गुरु सुरैया हाजी पर गंभीर आरोप लगाते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की। इनका कहना था कि बंगलादेशी भेष बदलकर हिजड़ा बनकर छिपे हुए हैं, ऐसे में प्रत्येक किन्नर की जांच की जाए। यह भी बताया कि किन्नरों की ही मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने किन्नरों को समान अधिकार दिए हैं। ऐसे में संविधान में समान अधिकार मिलने के बाद किन्नरों से भी उनकी कमाई पर टैक्स वसूली करने से लेकर दूसरे सामाजिक दायित्वों को पूरा करवाया जाए।
मंगलवारा का सुरैया हाजी है धर्मांतरण का सरगना
किन्नरों ने आरोप लगाया कि उनकी कमाई को सुरैया हाजी अपने गुंडों से मारपीट करवाकर छीन लेता है और विरोध करने पर थाने में हंगामा करके फर्जी एफआईआर दर्ज करवा देता है। किन्नरों ने बताया कि कई बार कलेक्टर से लेकर पुलिस तक को सबूतों के साथ आवेदन दे चुके हैं, फिर भी कार्रवाई नहीं होती है। किन्नरों ने कहा कि सुरैया हाजी की संपत्ति और बंगलादेशियों से संबंधो की जांच की जाए। कई संदिग्ध विदेशी किन्नरों के पहनावे में आकर रुकते हैं। वहीं विरोध करने या सवाल करने पर बेरहमी से मारपीट की जाती है और रुपए पैसे से लेकर गहने तक छीन लिए जाते हैं। सुरैया हाजी धर्मांतरण करवाने वाले गिरोह का सरगना है।
मुस्लिम किन्नरों और गुंडो के दबाव में पुलिस प्रशासन
किन्नरों ने कई मामले गिनाते हुए कहा कि राजधानी से लेकर पूरे मध्यप्रदेश में मुस्लिम किन्नरों का आतंक है, जिनकी प्रताड़ना और लूटमार के बारे में पुलिस को बताने के बाद भी सुनवाई नहीं होती है। उल्टे सुरैया हाजी के दबाव में पुलिस निर्दोष किन्नरों पर एफआईआर दर्ज कर लेती है। खासकर पुराने भोपाल के थानों में सुरैया हाजी की ही चलती है। इसी से ंिहंदू किन्नरों के साथ बर्बर बर्ताव करके धर्मांतरण करवाया जाता है। यहां तक कि किन्नरों की मौत के बाद हिंदू परंपरा के अनुसार दाह संस्कार नहीं किया जाता, बल्कि इस्लामी तरीके से दफन कर दिया जाता है।
कलेक्टोरेट तक मार्च के बाद सौपेंगे सीएम के नाम ज्ञापन
किन्नर जिहाद के साथ ही समस्याओं और मांगों की सुनवाई के लिए 10 फरवरी 2026 को सैकड़ों किन्नर मार्च करके भोपाल कलेक्टोरेट पहुंचेंगे और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपेंगे, ताकि सिर्फ सनातनी किन्नरों को ही हिंदुओं के घरों से नेग मिले। हिंदुओं को भी जागरुक किया जाएगा कि दुआ और बद्दुआ से नहीं डरें और सिर्फ हिदंू किन्नरो को ही नेग और दान दें। किन्नरों ने कहा कि ंिहंदुओं के घरों से हजारों रुपए धमका कर और बद्दुआ का डर दिखाकर जबरन वसूली करने वाले मुस्लिम किन्नर बाद में सनातन धर्म के ही खिलाफ काम करते हैं।