Type Here to Get Search Results !

पेड़ पर लटका मिला भाजपा के पूर्व पार्षद संजय गुर्जर का शव

  • परिजनों ने पूर्व पालिकाध्यक्ष रामलाल गुर्जर पर लगाए प्रताड़ना के आरोप

  • भैसोदामंडी पुलिस चौकी में परिवार ने दिया परिवाद, निष्पक्ष जांच की मांग

भवानीमंडी।
भाजपा के निवर्तमान पार्षद संजय गुर्जर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से शहर में सनसनी फैल गई। सोमवार को रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर रेल्वे कॉलोनी के पास एक पेड़ पर मफलर से उनका शव लटका मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस और भैसोदामंडी पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर भवानीमंडी राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में भिजवाया।                                                                                                 
घटना के बाद मृतक के परिजनों ने पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रामलाल गुर्जर पर मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि संजय गुर्जर को लंबे समय से राजनीतिक और मानसिक दबाव में रखा जा रहा था, जिसके चलते वह तनाव में थे।

परिजनों ने सौंपा लिखित परिवाद, प्रताड़ना का आरोप

मृतक के भाई अमरलाल गुर्जर ने भैसोदामंडी पुलिस चौकी पहुंचकर लिखित परिवाद सौंपा। परिवाद में पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की गई है। परिजनों का आरोप है कि लगातार गुरु पालिका अध्यक्ष रामलाल गुर्जर द्वारा हो रही प्रताड़ना के चलते संजय गुर्जर मानसिक रूप से टूट चुके थे।परिवाद में बताया कि मेरे भाई संजय गुर्जर की मौत की सूचना भी सर्व प्रथम रामलाल गुर्जर के नजदीकी विजय बना दी ।

पोस्टमार्टम के लिए गठित किया मेडिकल बोड


पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मेडिकल बोर्ड का गठन कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

आरोपों से किया इनकार, पुलिस ने दिलाया निष्पक्ष जांच का भरोसा

वहीं आरोपों के घेरे में आए पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रामलाल गुर्जर ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बताया है। उन्होंने कहा है कि उनका सारे मामले से कोई लेना-देना नही है।

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जांच निष्पक्षता से की जाएगी और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मृतक के मोबाइल काल डिटेल भी खंगाले जा रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.