Type Here to Get Search Results !

बेगमगंज में लावारिस सांड ने फिर एक पर किया जानलेवा हमला

बेगमगंज ।  नगर में सड़कों पर घूम रहे लावारिस सांडो का आतंक बढ़ता जा रहा है। आए दिन किसी न किसी प्रकार से दुख दे रहे हैं और उनके द्वारा एकाएक किसी न किसी पर जानलेवा हमलाकर लोगों को चोटिल कर रहे हैं।





गत दिनों पुराना बस स्टैंड पर राजस्थान मिष्ठान भंडार के सामने गफूर सेठ पर अचानक एक सांड द्वारा हमलाकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया था। ओर एक महिला को भी चोटिल किया था।

तब शिकायत किए जाने के बाद नगरपालिका प्रशासन द्वारा मुहिम चलाकर लावारिस मवेशियों की धड़पकड़ शुरू करने का अभियान शुरू किया गया था लेकिन वो भी औपचारिक रहा।

आज पुनः बस स्टैंड पर सड़क पर जा रहे ग्राम फतेहपुर निवासी एक 60 वर्षीय वृद्ध नर्मदी प्रसाद सेन पर अचानक एक सांड ने प्राणघातक हमलाकर उनकी जांघ में सिंग घुसेड़कर गंभीररूप से घायल कर दिया। जिन्हें लोगों ने बमुश्किल सांड से बचाकर अस्पताल पहुंचाया।

उनकी स्थिति गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

नागरिकों द्वारा कलेक्टर से नगर में विचरण कर रहे लावारिस मवेशियों को पकड़वाकर नगर के बाहर किए जाने की मांग की है।