उन्होंने सरकार द्वारा कृषि एवं उद्यान विभाग के क्षेत्र में संचालित लाभदायक योजनाओं के संबंध में प्रकाश डालते हुए हरित एवं दुग्ध क्रांति के आने से सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों से किसानों एवं डेयरी संचालको के आर्थिक रूप से मजबूत होने की बात कही।
वही वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी डीके नायक ने जैविक एवं प्राकृतिक खेती के संबंध में उपस्थित किसानों को मार्गदर्शन देते हुए बताया कि किस प्रकार कम लागत में हम अधिक फसल ले सकते हैं और अच्छी पैदावार के साथ अच्छे दाम भी लेकर आर्थिक रूप से मजबूत हो सकते हैं।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों में रमाकांत दुबे, आशीष गुर्जर सहित कृषि एवं अन्य विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे जिन्होंने किसानों एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अपने-अपने विभागों की हितग्राही योजनाओं के संबंध में विस्तार से बताते हुए उनका लाभ लेने की अपील की।
