Type Here to Get Search Results !

मैहर में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान झुलसे यातायात थाना प्रभारी की पीठ और कमर की चमढ़ी जली

  • पुतला जलाने के दौरान कांग्रेस की ओर से पेट्रोल फेंका गया, जिसकी चपेट में आने से लगी आग, अस्पताल में भर्ती

मैहर ।
जिला मैहर के अलाउद्दीन तिराहा पर कांग्रेस के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के दौरान पुतला दहन में हादसा हो गया। इसमें पुतला जलाने के लिए पेट्रोल फेंका गया, जिसकी चपेट में आकर ट्रैफिक टीआई झुलस कर घायल हो गए। घायल टीआई को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पीठ और कमर की चमढ़ी जल जाने के बाद गंभीर हालत में उपचाररत हैं।                                                                                                                                                                                                                                                                                                     


ज्ञात हो कि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बारे में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजययवर्गीय के कमेंट्स सहित अन्य मुद्दों को लेकर प्रदेशभर में मंत्रि का पुतला दहन और प्रदर्शन किए गए थे। इसी के तहत प्रदर्शन के लिए अनुमति आवेदन दिए जाने के बाद आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान बड़ा हादसा हो गया। सुरक्षा ड्यूटी में तैनात यातायात थाना प्रभारी विक्रम पाठक आग की चपेट में आकर पीठ में गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

दरअसल प्रदर्शन के दौरान पुतला दहन करते समय आग अचानक भड़क उठी और पास खड़े पुलिस अधिकारी उसकी चपेट में आ गए। इससे आग उनके दाईं ओर वर्दी में पकड़ चुकी थी। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल आग पर काबू पाया और घायल अधिकारी को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन तब तक विक्रम पाठक बुरी तरह से झुलस चुके थे।

कलेक्टर और एसपी घायल निरीक्षक को देखने अस्पताल पहुंचे

ट्रैफिक टीआई को देखने जिला कलेक्टर रानी बाटड और पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों को समुचित इलाज के निर्देश दिए और घायल निरीक्षक के परिजन को आश्वस्त किया। इसके बाद लापरवाही करने और पुतले को जलाने के लिए पेट्रोल फेंकने वाले के साथ ही अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

चमढ़ी जलने से इंफेक्शन का खतरा है, डॉक्टरों की निगरानी में हैं

प्रदर्शन के दौरान पुतले को आग लगाई गई थी। तभी पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए छीन लिया, ताकि आग बुझाई जा सके। इसी बीच एक प्रदर्शनकारी ने बोतल में रखा पेट्रोल फेंका, जोकि पुतले के साथ ही ट्रैफिक टीआई के ऊपर गिरा और आग लग गई। इससे पीठ और कमर में झुलसने चमढ़ी जलने के बाद भर्ती कराया गया है। इंफेक्शन फैलने का खतरा होने से डॉक्टरों की टीम की निगरानी में हैं। उपचार के समुचित इंतजाम हैं।

-अवधेश प्रताप सिंह,
पुलिस अधीक्षक, मैहर जिला