
सुबह 10:30 बजे शुभ मुहूर्त पर वरिष्ठ किसान बालकृष्ण पाटीदार ने पूजा-अर्चना कर मंडी नीलामी की औपचारिक शुरूआत करवाई।
मंडी में आए पहले वाहन की बोली 8851 रुपये प्रति क्विंटल रही, जिसे जिले की किसान उत्पादक कंपनी निमाड़ फ्रेश एफपीओ ने खरीदा।
काबुली चने की इस अच्छी शुरूआत से किसानों को बेहतर भाव मिलने की उम्मीद है।
साथ ही किसान संगठन मिलकर निर्यात ((Export)) की तैयारी में जुटे हैं, ताकि सॉर्टेक्स प्रोसेसिंग कर उच्च गुणवत्ता वाला चना विदेश बाजार तक पहुंचाया जा सके और किसानों को आगे भी बेहतर लाभ मिलता रहे।