Type Here to Get Search Results !

खरगोन जिले के कसरावद थाने के कार्यवाहक एएसआई को बस स्टैंड पर रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों दबोचा

  • जान से मारने की धमकी देने के मामले के निपटारे के लिए 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगी, जिसकी पहली किश्त 7 हजार रुपए लेते हुए गिरफ्तार 

खरगोन।
जान से मारने की धमकी दिए जाने के मामले के निपटारे के बदले रिश्वत ले रहे खरगोन जिले के कसरावद थाने के सहायक उपनिरीक्षक राजेश गुरु को लोकायुक्त पुलिस ने बस स्टैंड पर रंगे हाथों धर-दबोचा है।




किसान ने की थी रिश्वत मांगने की शिकायत

इस बारे में लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक इंदौर राजेश सहाय ने बताया कि फरियादी किसान श्यामलाल उपाध्याय पिता मांगीलाल उपाध्याय, उम्र 69 वर्ष, व्यवसाय खेतीबाडी, निवासी ग्राम चंदावड, तहसील भगवानपुरा, जिला खरगोन ने रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। इस शिकायत का सत्यापन करवाया गया तो सही पाई गई। इसमें 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगी जा रही थी, जिसमें मोलभाव करके पहली किश्त 7 हजार रुपए पर बात तय हो गई।


मारपीट के मामले के निपटारे के लिए रिश्वत का दबाव

फरियादी कियान ने बताया कि उसके खिलाफ कसरावद निवासी राजेश बागदरे ने पुलिस थाना कसरावद में जान से मारने की धमकी दिये जाने की शिकायत की थी। आवेदक के विरुद्ध थाना कसरावद में की गई इसी शिकायत का निराकरण किये जाने के एवज में आरोपी कार्यवाहक सहायक उपनिरीक्षक रविंद्र कुमार गुरू ने फरियादी किसान से 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई। साथ ही धमकाया गया कि अगर रिश्वत नहीं दी गई तो केस कायम करके जेल भिजवा देगा।



ट्रैप टीम ने कसरावद बस स्टैंड पर रिश्वत लेते पकड़ा

इस शिकायत का सत्यापन होने के बाद लोकायुक्त एसपी राजेश सहाय ने ट्रैप टीम का गठन किया, जिसमें कार्यवाहक निरीक्षक सचिन पटेरिया, कार्यवाहक निरीक्षक आशुतोष मिठास, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक प्रमोद यादव, विवेक मिश्रा आरक्षक विजय कुमार, आरक्षक शिवप्रकाश पाराशर और आशीष नायडू थे। इस टीम ने पहले से तय होने के बाद फरियादी किसान को रिश्वत देने भेजा और कसरावद बस स्टैंड की घेराबंदी कर ली। इसके बाद जैसे ही 7 हजार रुपए रिश्वत ली गई, वैसे ही ट्रैप टीम ने आरोपी कार्यवाहक सहायक उपनिरीक्षक रवीन्द्र कुमार गुरू पिता स्व. दत्तात्रय गुरू उम्र 55 वर्ष, पुलिस थाना कसरावद जिला खरगोन वर्तमान निवासी पुलिस थाना कसरावद परिसर मूल निवासी- माता चौक जसवाडी रोड खण्डया को रंगे हाथों गिरफ्Þतार कर लिया। इसके बाद भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 के अतर्गत कार्यवाही की गई।


रिश्वत मांगने पर तत्काल शिकायत के लिए मोबाइल नंबर

महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख और उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज कुमार सिंह द्वारा भ्रष्टाचार के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश पर लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त इंदौर राजेश सहाय ने आमजन से अपील की है कि कोई अधिकारी/ कर्मचारी रिश्वत की मांग करे तो लोकायुक्त कार्यालय इंदौर एवं दूरभाष पर भी सम्पर्क कर सकते है।

कार्यालय पुलिस अधीक्षक, विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर संभाग इंदौर, मध्यप्रदेश

पता- मोती बंगला, एमजी रोड इंदौर-452007

दूरभाष- 0731-2533160

              0731-2430100




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.