Type Here to Get Search Results !

मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में संपन्न हुआ रोजा इफ्तार: वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा नए कानूनों के दायरे में करने का संदेश

  • मध्यप्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड द्वारा आयोजित रोजा एफ्तार समारोह में प्रदेश भर के गणमान्य नागरिकों एवं चारों धर्मों के धर्मगुरूओं ने की शिरकत

भोपाल। रमजान मुबारक के पवित्र माह में मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड के परिसर में बोर्ड अध्यक्ष जनाब डॉ. सनवर पटेल द्वारा रोजा इफ्तार समारोह का आयोजन किया गया। यह भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब जमाल सिद्दीकी, प्रदेशभर के गणमान्य नागरिकों एवं चारों धर्मों के धर्मगुरू एवं वक्फों के जिम्मेदारान, जिला वक्फ कमेटी के पदाधिकारीण, इलेक्ट्रानिक मीडिया, प्रिन्ट मीडिया एवं सोशल मीडिया के प्रतिनिधिगण की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।                                                                                                                                                               

                                                                                                                                                                                                   इस मुबारक अवसर पर प्रदेश भर के उन इमाम-मोअज्जिन जिन्हें बोर्ड द्वारा नजराना दिया जाता है, को रोजा से संबंधित आवश्यक सामग्री बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल की अध्यक्षता में जनाब जमाल सिद्दीकी एवं मुफ्ती-ए-शहर जनाब मुफ्ती अबुल कलाम का़समी के हाथों राशन किट भी दिये गये।

इस मौके पर बोर्ड के चेयरमैन डॉ. सनवर पटेल ने अपने संबोधन में बोर्ड द्वारा किये जा रहे कार्यां को विस्तृत रूप से सामने रखते हुए कहा कि वक्फों की सुरक्षा वक्फ के नये कानून के दायरे में रहकर करना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है। साथ ही वक्फ माफियाओं पर कठोर कार्यवाही करते हुए वक्फों से प्राप्त आमदनी से वाकिफ की मंशा अनुसार गरीब, बेसहारा, बेवा आदि को आर्थिक सहायता देना भी हम सब का कर्तव्य है।



मप्र वक्फ बोर्ड बना आईडियल, जिसकी योजनाएं अन्य प्रदेशों में लागू


भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब जमाल सिद्दीकी ने अपने संबोधन में वर्तमान बोर्ड द्वारा किये जा रहे कार्यों की तारीफ की, साथ ही यह भी कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बनाये गये वक्फ कानून के दायरे में रहकर मध्यप्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड बहुत बेहतर काम कर रहा है। यह देश के अन्य वक्फ बोर्ड के लिये आईडियल बना है एवं मप्र वक्फ बोर्ड की अनेक योजनाओं को देश भर के अन्य वक्फ बोर्ड में भी हमने लागू करवाया है। जनाब सिद्दीकी ने अपने इस दौरे में एशिया की सबसे बड़ी तारीखी भोपाल ईदगाह का भी भ्रमण किया एवं अपनी खुशी का इजहार करते हुए कहा कि इतनी बड़ी और खूबसूरत ईदगाह मैंने पहली बार देखी है, यहां की संस्कृति एवं गंगा जमनी तहजी़ब काबिले तारीफ है।

मुफ्ती साहब जनाब मुफ्ती अबुल कलाम साहब ने बोर्ड अध्यक्ष जनाब डॉ. सनवर पटेल साहब के नेतृत्व में किये जा रहे नवाचारों की खुल कर सराहना की।



नायब काजी अली कदर की दुआ से हुआ रोजा इफ्तार का आगाज  

रोजा इफ्तार समारोह का आगाज नायब काजी़-ए-शहर अली कदर की दुआ से हुआ। धर्मगुरूओं में काजी-ए-शहर इन्दौर जनाब इशरत अली साहब, महेंद्र शर्मा, फादर आनंद जी, भंते शाक्य सागर, प्रोफेसर मनोज जैन, गुरु चरण अरोड़ा सहित अन्य अतिथिगण के रूप में भाजपा जिला भोपाल के अध्यक्ष रविन्द्र यति, सीहोर नगर पालिका अध्यक्ष रायसिंह मेवाड़ा, पार्षद मनोज राठौर, भाजपा नेता नवल प्रजापति, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री जावेद अख्तर सहित प्रदेश भर से आये मोर्चा पदाधिकारीगण, जिला वक्फ कमेटी के अध्यक्ष इरशाद अन्सारी आदि सम्मिलित हुए।  वक्फ बोर्ड की मुख्य कार्यपालन अधिकारी फरजाना गजाल द्वारा जारी बयान के अनुसार  वक्फ बोर्ड परिसर में वक्फ बोर्ड, औकाफ-ए-आम्मा, मसाजिद कमेटी, हज कमेटी, उर्दू एकेडमी आदि के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में प्रदेशभर से आए मेहमानों की आमद से रोजा इफ्तार समारोह का समापन हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.