- पीएचई से मिले ठेका कार्य के पेमेंट के बदले 6 प्रतिशत कमीशन मांग रहे बाबू ने रिश्वत लेने सहयोगी पंप अटेंडेंट को भेजा, जिसके बाद लोकायुक्त पुलिस ने छिंदवाड़ा में खजरी रोड पर चाय की दुकान पर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया
छिंदवाड़ा। पीएचई (लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी) परासिया, जिला छिंदवाड़ा में ठेका कार्य का प्रथम भुगतान होने के बाद बाबू के लिए 14 हजार रुपए की रिश्वत ले रहे पंप अटेंडेंट को लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने पकड़ा है। इसके बाद पंप अटेंडेंट और बाबू के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

पीएचई का 4 करोड़ रुपए से ज्यादा काम किया था ठेकेदार ने
रिश्वत मांगने की शिकायत ठेकेदार सौरभ मिश्रा, निवासी ग्राम अम्बाडा, तहसील परासिया ने जबलपुर लोकायुक्त एसपी को लिखित में की थी। ठेकेदार के अनुसार पीएचई का काम करने पर 4,11,665 रुपए का पेमेंट मिला था। राशि खाते में आते ही पीएचई छिंदवाडा में पदस्थ संदेश बाबू ने ठेकेदार से 6% के हिसाब से लगभग 25 हजार रुपए रिश्वत की मांग की जा रही थी। कमीशन नही देने पर आगे का पेमेंट लटकाने की धमकी दी गई।
25 हजार मांगें, लेकिन मोलभाव के बाद 14 हजार फायनल
चाय की दुकान पर बेखौफ रिश्वत लेते पकड़ा गया
रिश्वत मांगने और लेने में दोनो कर्मचारी दोषी
रिश्वत मांगने और लेने में शामिल होने पर पंप अटेंडेंट और लिपिक के खिलाफ कार्रवाई की गई है। जांच हो रही है कि इनके पास अटकी फाइलें किस काम की थी, ताकि इनके द्वारा डील होने वाले फाइलों की असलियत का पता चल सके।