Type Here to Get Search Results !

इंदौर में पीडब्ल्यूडी के एक्जीक्यूटिस इंजीनियर जयदेव गौतम, एसडीओ टीके जैन ढाई लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, सब इंजीनियर अंशु दुबे ने कम घूस होने से नहीं ली

  • मैथवाडा-फारेलेन पहुंच मार्ग का साढे चार करोड़ रुपए के बिल पेमेंट के बदले ले रहे थे रिश्वत
  • आफिस और आफिस के पोर्च में खुलेआम रिश्वत के नोट ले रहे भ्रष्ट इंजीनियरों को धर-दबोचा

इंदौर। फोरलेन सड़क निर्माण के ठेकेदार से साढे चार करोड़ रुपए के भुगतान के बदले ढाई लाख रुपए की रिश्वत लेते पीडब्ल्यूडी संभाग क्रमांक-1 इंदौर के कार्यपालन यंत्री जयदेव गौतम और एसडीओ टीके जैन को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। हालांकि सब इंजीनियर अंशु दुबे ने रिश्वत कम होने से नहीं ली गई, जिस पूर्व से रिश्वत मांगने का रिकार्ड होने पर पकड़ा गया है।



पेटी कांट्रेक्टर ने की थी रिश्वत मांगने की शिकायत

पेट्री कांट्रेक्टर राजपाल सिंह पंवार संचालक पटेल श्री इंटरप्राईजेस धार ने लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक इंदौर राजेश सहाय को शिकायत की थी। ठेकेदार ने पेटी कांट्रेक्ट पर वर्ष 2023 में मैथवाडा-फारेलेन पहुंच मार्ग का कार्य 4,73,35,000/- रु. में लेकर 4,51,72,101 रुपए में पूर्ण किया था। इसके अंतिम बिल का भुगतान करने के एवज में आरोपी कार्यपालन यंत्री जयदेव गौतम ने 1,50,000 रुपए, एसडीओ टीके जैन ने 1,00,000 रुपए एवं संब इंजीनियर अंशु दुबे ने 1,00,000 की रिश्वत मांगी। इस प्रकार कुल 3 लाख 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी गई।



एक को सरकारी आवास में तो दूसरे को पोर्च में रिश्वत लेते पकड़ा

लोकायुक्त पुलिस ने एक्जीक्यूटिव इंजीनियर जयदेव गौतम को उसी के सरकारी आवास में डेÞढ लाख रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया। वहीं एसडीओ टीके जैन को अपने सरकारी आफिस के पोर्च में एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। वहीं सब इंजीनियर अंशु दुबे ने एक लाख की रिश्वत में कुछ रुपए की कमी होने पर नही ली और नाराजगी जताई। इसके बाद भी उसको पूर्व में रिश्वत मांगने का सत्यापन होने के आधार पर पकड़ा गया। तीनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 एवं 61(2) बीएनएस 2023 के अंतर्गत कार्यवाही की गई।




पुलिस अधीक्षक ने गठित किया लोकायुक्त पुलिस का ट्रैप दल

रिश्वत मांगने की शिकायत सत्यापन में सही पाए जाने के बाद पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त इंदौर राजेश सहाय ने ट्रैप दल का गठन किया। इसमें कार्यवाहक निरीक्षक आशुतोष मिठास, कार्यवाहक निरीक्षक श्रीमती प्रतिभा तोमर, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक विवेक मिश्रा, आशीष शुक्ला, आदित्य सिंह भदौरिया, आरक्षक विजय कुमार, आरक्षक चन्द्रमोहन बिष्ट, आरक्षक आशीष नायडू, आरक्षक आशीष आर्य, आरक्षक अनिल परमार, आरक्षक श्रीकृष्णा अहिरवार को शामिल किया गया।


कोई भी रिश्वत मांगे तो लोकायुक्त को करें शिकायत

लोकायुक्त संगठन द्वारा लगातार भ्रष्टाचार के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। आमजन से अपील है की कोई अधिकारी, कर्मचारी रिश्वत की मांग करे तो लोकायुक्त कार्यालय इंदौर एवं दूरभाष पर भी संपर्क कर सकते है।

कार्यालय-
पुलिस अधीक्षक,

विशेष पुलिस स्थापना,

लोकायुक्त कार्यालय इंदौर, संभाग इंदौर

पता- मोती बंगला,

एम.जी. रोड, इंदौर-452007

दूरभाष- 0731-2533160

              0731-2430100