Type Here to Get Search Results !

उन्नत कृषि महोत्सव रायसेन: किसानों की शंकाओं और सवालों का समाधान करके दी जा रही आधुनिक खेती की जानकारी

  • कृषि अनुसंधान परिषद के केंद्रीय कृषि अभियांत्रिकी अनुसंधान परिषद भोपाल की टीम किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रो के साथ ही आधुनिक तकनीकों के बारे में दी जा रही है विस्तार से जानकारी

रायसेन। उन्नत कृषि महोत्सव रायसेन में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के सीआईयेई (केंद्रीय कूृषि अभियांत्रिकी संस्थान, नबीबाग, भोपाल) द्वारा उन्नत कृषि तकनीकों एवं उत्पादों की विस्तृत प्रदर्शनी लगाई गई हैं। जिसको देखने और आधुनिक खेती के तरीकों के बारे में बात करने के लिए किसानो ंकी भीड़ उमड़ रही है।



संस्थान द्वारा अत्याधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन किया गया है, जिसमें बुवाई, निराई एवं छिड़काव जैसे प्रमुख कृषि कार्यों के लिए विकसित बहुउद्देश्यीय मानवरहित ग्राउंड व्हीकल प्रमुख आकर्षण बने हुए हैं। इसके अतिरिक्त बायोमास आधारित कुकस्टोव, मिलेट प्रोसेसिंग मशीनरी तथा मिलेट आधारित मूल्य संवर्धित उत्पादों का भी प्रदर्शन किया गया है।


सेंसर वाले हैंड टूल्स और ड्रोन तकनीक बनी आकर्षण

स्मार्ट एवं सतत कृषि को बढ़ावा देने हेतु सेंसर आधारित हैंड टूल्स, ड्रोन आधारित कृषि तकनीक तथा आईओटी आधारित स्वचालित सिंचाई प्रणाली जैसी उन्नत तकनीकों का भी सफल प्रदर्शन किया गया।

इस प्रदर्शनी में प्रगतिशील किसानों, उद्यमियों, उद्योग प्रतिनिधियों, व्यवसायियों एवं शासकीय अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा इन तकनीकों को अपनाने में गहरी रुचि दिखाई।



विशेषज्ञों की टीम जुटी हुई है किसानों से वार्ता में

इसमें संस्थान के निदेशक, कृषि प्रसंस्करण एवं उत्पाद विकास प्रभाग के प्रमुख, कृषि यांत्रिकी प्रभाग के प्रमुख तथा प्रौद्योगिकी हस्तांतरण प्रभाग के प्रमुख की उपस्थिति रही। इन सभी ने संस्थान की विकसित टेक्नोलॉजी के बारे में विस्तार से बताया। वहीं किसानों की शंका समाधान से लेकर सवालों के जवाब देकर संतुष्ट करने में संस्थान के डॉ. एमके त्रिपाठी, प्रधान वैज्ञानिक एवं नोडल अधिकारी, डॉ. अभिजीत, डॉ. स्वप्नजा, डॉ. सुबीर, डॉ. मुकेश, डॉ. सत्यप्रकाश, डॉ. चंदेल, डॉ. दिलीप जाट, डॉ. रमेश साहनी एवं डॉ. दिलीप पवार जुटे हुए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.