- नर्सिंग विभाग के विभिन्न पदों के लिए लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के बाद 35 विद्यार्थियों का हुआ चयन
भोपाल। एनआरआई ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट डिपार्टमेंट द्वारा एनआरआई इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग में कैम्पस ड्राइव का आयोजन किया गया। इसमें बीएससी नर्सिंग एवं जीएनएम नर्सिंग के अंतिम वर्ष के विद्यार्थी सम्मिलित हुए।

इस कैंपस ड्राइव में प्रतिष्ठित अपोलो होम हेल्थ केयर के प्रतिनिधियों ने अस्पताल की कार्यप्रणाली एवं उसमें कैरियर के अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से नर्सिंग विभाग के विभिन्न पदों पर 35 विद्यार्थियों का चयन हुआ।
एनआरआई ग्रुप के चेयरमैन डी सुबोध सिंह, कॉलेज के प्राचार्य एवं ट्रेनिंग प्लेसमेंट डिपार्टमेंट ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी। वहीं विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता तथा शिक्षकों को देते हुए कहा कि इस प्लेसमेंट से उन्हें भविष्य के लिए एक नई दिशा मिलेगी।
नर्सिंग कॉलेज के प्राचार्य प्रो. दुष्यंत शर्मा, प्रबंधन विभाग के प्राचार्य डॉ. अभय शंकर मिश्रा, ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट विभाग के निदेशक श्री अभय जोशी, नर्सिंग कॉलेज की प्रो. रागिनी ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।