- बैंकिंग सेक्टर के कर्मचारियों ने केंद्र सरकार का आभार जताया
दिल्ली / भोपाल। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर अब सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, बीमा कंपनियां, वित्तीय संस्थान एवं क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस बारे में केंद्रीय वित्त मंत्रालय, द्वारा जारी बीते 10 अप्रैल 2026 के पत्र से यह स्पष्ट किया गया है कि डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती (14 अप्रैल 2026) के अवसर पर अपकाश घोषित किया गया है।
उल्लेखनीय है कि कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी आदेश को वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग ने सभी सार्वजनिक क्षेत्र के वित्तीय संस्थानों पर भी लागू करने का निर्णय लिया है, जिससे अवकाश घोषित होने पर बैंकिंग एवं वित्तीय क्षेत्र के कर्मचारियों में प्रसन्नता का माहौल है।
इस महत्वपूर्ण निर्णय पर यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस, मध्य प्रदेश के कोआर्डिनेटर वीरेंद्र कुमार शर्मा ने समस्त बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ओर से भारत सरकार के वित्त मंत्रालय का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय देश के महान संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है तथा बैंकिंग क्षेत्र के कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही मांग की पूर्ति भी है।

श्री शर्मा ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों पर इसी प्रकार सकारात्मक निर्णय लिए जाते रहेंगे।