Type Here to Get Search Results !

आदिवासी क्रांतिकारी योद्धा खाज्या नायक का शहादत दिवस भंवरगढ़ किले पर मनाया गया

  • सेंधवा सहित आसपास से बड़ी संख्या में आदिवासी नाचते-गाते शामिल होने आए

बिजासन घाट (सेंधवा)।
आदिवासी क्रांतिकारी योद्धा खाज्या नायक का शहादत दिवस शनिवार को मुंबई आगरा नेशनल हाईवे पर स्थित भंवरगढ़ किले पर मनाया गया। इस समारोह में शामिल के लिए सेंधवा सहित आसपास के इलाकों से आदिवासियों की टोलियां नाचते-गाते शामिल हुई ।



इस शहादत समारोह में आदिवासी मंडलियों और जनप्रतिनिधियों ने आदिवासी योद्धा खाज्या नायक की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर एकत्रित हुए आदिवासियों को संबोधित करते हुए आदिवासी क्रांतिकारी योद्धाओं के आजादी की लड़ाई में और समाज के लिए दिए गए योगदान को सामने रखा गया।



इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता राजेश कनौजे ने बताया कि आज खाज्या नायक के शहादत दिवस पर हम समाज को यही संदेश देना चाहते है कि उन्होंने हमारे देश के लिए समाज के लिए जो बलिदान दिया है, उसे हमेशा याद रखा जाए। खाज्या नायक का उद्वेश्य था कि देश में सुशासन रहे, जल जंगल सुरक्षित रहें, देश में रहने वाले सभी समाज का उत्थान हो।

शहादत समारोह में क्षेत्रीय विधायक श्याम बर्डे ने शिरकत करते हुए कहा कि मै भी आदिवासी समाज से आता हूं। मुझे गर्व है कि मेरे समाज में खाज्या नायक, बिरसा मुंडा, टंट्या मामा जैसे क्रांतिकारी योद्धाओं ने जन्म लिया। आज खाज्या नायक के शहादत दिवस पर उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि दी है।                                                                                 
(देवेंद्र सिंह भाटी, बड़वानी की रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.