Type Here to Get Search Results !

जनहित की हुंकार: बैरसिया में कांग्रेस का ‘जन न्याय सत्याग्रह, 25 घंटे के उपवास से उठी जनता की आवाज़

  • किसानों, मजदूरों और आमजन की समस्याओं को लेकर बैरसिया बस स्टैंड पर कांग्रेस पार्टी द्वारा दो दिवसीय “जन न्याय सत्याग्रह” एवं 25 घंटे का उपवास आंदोलन शुरू 

बैरसिया / भोपाल (माधो सिंह दांगी)।  किसानों, मजदूरों और आमजन की समस्याओं को लेकर बैरसिया बस स्टैंड पर कांग्रेस पार्टी द्वारा दो दिवसीय “जन न्याय सत्याग्रह” एवं 25 घंटे का उपवास आंदोलन शुरू किया गया। आंदोलन का शुभारंभ प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अवनीश भार्गव के नेतृत्व में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर और राष्ट्रगीत के साथ किया गया। गेहूं खरीदी में किसानों पर लग रहे दंड ब्याज समाप्त हो। भ्रष्टाचार, अवैध शराब, गांजा और सट्टा जैसे अवैध कारोबार पूरी तरह बंद हो ऐसी कई समस्याओं को लेकर कांग्रेस आंदोलन पर बैठ गई।\



सत्याग्रह के दौरान कांग्रेस नेताओं ने बैरसिया क्षेत्र की वर्षों से लंबित जन समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए सरकार और प्रशासन के सामने कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं। नेताओं ने बैरसिया-भोपाल मार्ग को सिक्स लेन बनाने के साथ ही हरसिद्धि मंदिर तरावली एवं देवनारायण भगवान बरखेड़ी देव मार्ग को फोर लेन किए जाने की मांग रखी, ताकि क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर हो सके।

किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन में जोरदार आवाज उठी। कांग्रेस नेताओं ने किसान कल्याण योजना का लाभ सभी पात्र किसानों तक पहुंचाने, डिफॉल्टर घोषित किसानों पर लगाए गए दंड ब्याज को माफ करने तथा भावांतर योजना और गेहूं खरीदी की राशि का समय पर भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की।        
किसानों, मजदूरों और आम जनता से जुड़े मुद्दों पर बैरसिया में कांग्रेस पार्टी जन सत्याग्रह आंदोलन पर बैठ गई। कांग्रेस नेताओं ने का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार में पूरे क्षेत्र में त्राहि-त्राहि मची हुई है। क्षेत्र में अवैध शराब, गांजा,जुआ सट्टा का हव बनता जा रहा है।
 सरकार की नाकामी की बदौलत किसान डिफाल्टर हो गए। पार्वती पुल बंद पड़ा हुआ है। जनपद में दलालों का बोलबाला है जो चुनें हुए गांव के जनप्रतिनिधियों को काम नहीं करने दे रहे हैं। जमकर कमीशन का खेल चल रहा है। तहसील में लुट मची हुई है कांग्रेस की मांग है कि बैरसिया-भोपाल रोड को 6 लेन करने, टूटी सड़कों और पार्वती पुल का शीघ्र निर्माण किया जाए।                                                                                                                                                                             ,                                 

                                                                                                                                                                                            आंदोलन में सरकारी विभागों, जनपद और पंचायतों में व्याप्त भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी और दलालों के हस्तक्षेप पर रोक लगाने तथा दोषी अधिकारियों और अवैध ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई की मांग भी उठाई गई।

क्षेत्र में बढ़ते अपराध, महिलाओं और बच्चों पर पड़ रहे दुष्प्रभाव को देखते हुए अवैध शराब, गांजा, जुआ और सट्टे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की गई। वहीं बिजली विभाग पर किसानों को बिजली चोरी के झूठे मामलों में फंसाने, संपत्ति कुर्की और बिना सूचना बिजली कनेक्शन काटने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग रखी गई।

औद्योगिक विकास के मुद्दे पर नेताओं ने कहा कि केवल बिजली के पोल खड़े कर देना विकास नहीं है। बैरसिया क्षेत्र में वास्तविक उद्योग स्थापित किए जाएं, ताकि स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें।



इसके पहले ही दिन आंदोलन में पूर्व मंत्री एवं राधौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह शामिल हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश की मोहन सरकार में किसान, आमजन परेशान हैं ।  

सिंचाई व्यवस्था को लेकर मांग की गई कि जिन किसान क्षेत्रों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर नहरों से जोड़ा जाए। साथ ही बैरसिया-नरसिंहगढ़ मार्ग पर पार्वती पुल के जर्जर होने से बाधित आवागमन को देखते हुए नए पुल निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू कराने की मांग रखी गई।

पेयजल योजनाओं में हुए करोड़ों रुपये के कथित भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच, गांवों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति, तहसील कार्यालयों में सीमांकन, नामांतरण और बंटवारे के नाम पर किसानों के उत्पीड़न पर रोक, तथा सड़कों, पुलों और भवनों की गुणवत्ता जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराने की मांग भी आंदोलन का प्रमुख हिस्सा रही।



इसके अलावा बैरसिया नगर पालिका में विकास कार्यों में देरी और भ्रष्टाचार की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई तथा प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत आने वाली ग्रामीण सड़कों की समयसीमा में मरम्मत कराने की मांग भी जोरदार ढंग से उठाई गई।

जन न्याय सत्याग्रह के माध्यम से कांग्रेस ने साफ संदेश दिया कि जब तक क्षेत्र की जनता को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।