- सड़क बनी विकाश बढ़ा क्षेत्र को मिली प्रगति की नई राह, ग्राम झिरनिया कांकड़ से कचनारिया तक निर्मित नवीन सड़क मार्ग का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक विष्णु खत्री ने किया
बैरसिया / भोपाल (माधो सिंह दांगी)। बैरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्रामवासियों के लिए गुरुवार का दिन विकास के नए अध्याय के रूप में यादगार बन गया। क्षेत्र के ग्राम झिरनिया कांकड़ से कचनारिया तक निर्मित नवीन सड़क मार्ग का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक विष्णु खत्री द्वारा किया गया।
करीब 285 लाख रुपये की लागत से तैयार इस सड़क की कुल लंबाई 3.2 किलोमीटर है। इस मार्ग के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी, साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि कार्यों से जुड़े लोगों को भी सीधा लाभ मिलेगा।
लोकार्पण कार्यक्रम शाम 5 बजे ग्राम झिरनिया कांकड़ में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विधायक विष्णु खत्री ने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनता की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता है।
ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य के लिए खुशी जाहिर करते हुए इसे क्षेत्र की प्रगति की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। इस नई सड़क से आसपास के गांवों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और विकास को नई गति मिलेगी।