Type Here to Get Search Results !

छिंदवाड़ा में पहली बार ‘मुस्लिम प्रीमियम लीग’ का भव्य आयोजन, युवाओं में खेल के प्रति बढ़ी जागरूकता

छिंदवाड़ा (फरहान खान)।  छिंदवाड़ा जिले में पहली बार क्रिकेट टेनिस बॉल टूर्नामेंट ‘मुस्लिम प्रीमियम लीग (MPL)’ का आयोजन किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य मुस्लिम युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करना और उनकी प्रतिभा को मंच देना है। इस अनोखी पहल को जिलेभर में काफी सराहना मिल रही है।


इस लीग में केवल छिंदवाड़ा ही नहीं, बल्कि चौरई, सिंगोड़ी, उमरानाला, परासिया और चांदामेटा जैसे क्षेत्रों के खिलाड़ी भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं, जिससे यह टूर्नामेंट एक बड़े स्तर का आयोजन बन गया है।

लीग के लिए खिलाड़ियों का चयन 30 अप्रैल 2026 को ऑक्शन प्रक्रिया के माध्यम से किया गया, जिसमें कुल 8 टीमें बनाई गईं। प्रतियोगिता की शुरुआत 1 मई 2026 से हो चुकी है और यह 6 जून 2026 तक चलेगी। सभी मैच रोजाना रात 9 बजे से 12 बजे तक खेले जा रहे हैं, जिससे दर्शकों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है।



इस आयोजन में जिले के प्रमुख खिलाड़ियों और कमेटी सदस्यों जैसे आरिफ खान, राजा खान, नाहिद मंसूरी, काशिफ खान, अरशद आकिब, अजमल खान और आसिम खान की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, जिनके प्रयासों से यह लीग सफलतापूर्वक संचालित हो रही है।

टूर्नामेंट का आयोजन KM टर्फ, KM होटल के पीछे, सुकलूढाना में किया जा रहा है, जहां हर दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं।

यह पहल न केवल खेल प्रतिभाओं को आगे लाने का मंच है, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा और एकता का संदेश भी दे रही है।