- विश्व योग दिवस पर होगा फुलवारी 2026 का आयोजन
भोपाल। नटराज कथक कला अकादमी के प्रतिष्ठित फुलवारी 2026 का आयोजन इस वर्ष विश्व योग दिवस 21 जून को होगा। कार्यक्रम की तैयारियां आरंभ कर दी गई है। इस आयोजन के तहत नृत्य कार्यशाला, आगामी 15 मई से मंदाकिनी कोलार रोड पर अकादमी के प्रशिक्षण केन्द्र पर आरंभ हो रही है।
नृत्य गुरु एवं नटराज कथक कला अकादमी की अध्यक्ष श्रीमती अपर्णा चतुर्वेदी ने बताया कि नृत्य कार्यशाला के लिए पंजीयन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 20 जून तक चलने वाली कार्यशाला के समापन के अगले ही दिन 21 जून को लिटिल बैले ट्रुप के सभागार में "फुलवारी 2026" का आयोजन किया जाएगा।
विश्व योग दिवस के अवसर पर आयोजित फुलवारी के इस आयोजन में योग मुद्राओं को शुद्ध कथक की बंदिशों में पिरोकर पेश किया जाएगा। श्रीमती अपर्णा चतुर्वेदी ने कहा योग और नृत्य भारत की सांस्कृतिक विरासत हैं और दोनों ही विधियों का लाभ स्वास्थ्य से जुड़ा है। फुलवारी का यह आयोजन विरासत के मेल से स्वस्थ भारत का संदेश देने वाला होगा।
