Type Here to Get Search Results !

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी भोपाल शहर का प्रदर्शन

भोपाल ।  पेट्रोल एवं डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों एवं बढ़ती महंगाई के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी भोपाल शहर द्वारा रोशनपुरा चौराहा, भोपाल पर विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर विरोध दर्ज कराया तथा पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों को आम जनता पर आर्थिक बोझ बताते हुए केंद्र सरकार से तत्काल राहत देने की मांग की।



कार्यक्रम में पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा, पूर्व महापौर श्रीमती विभा पटेल, लोकसभा प्रत्याशी रहे अरुण श्रीवास्तव, अभिषेक शर्मा, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमित खत्री, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षगण दीपू तोमर, राहुल सिंह राठौड़, सुशील प्रजापति, तरुण गहलोत, अशोक मारण, सोनू तोमर, बृजेश साहू, अजमल मारण, फहीम बख्श, आमिर सिद्दीकी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

उपस्थित नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम आदमी, किसान, मजदूर एवं मध्यम वर्ग का जीवन कठिन बना दिया है तथा केंद्र सरकार जनता को राहत देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।