- वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486 वी जन्म जयंती बुरहानपुर जिले की नेपानगर तहसील के ग्राम जहानाबाद में धूमधाम से मनाई गई
यह जानकारी देते हुए अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित ने बताया कि राजपूत समाज के पदाधिकारी महेश सिंह चौहान, प्रियंक सिंह ठाकुर के नेतृत्व में ग्राम जैनाबाद में महाराणा प्रताप जी की जन्म जयंती का आयोजन किया गया था।
इसमें क्षेत्रीय विधायक मंजू दादू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थी। वहीं विशेष अतिथि जिला पंचायत सदस्य अनिल राठौड़, ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित, श्रीमती प्रीति सिंह राठौड़ जिला पंचायत सदस्य अनिल राठौड़, ठाकुर अरविंद सिंह, युवा नेता विश्वास शिवहरे, आलोक मिश्रा, अजीत परदेसी, सुमित, वरुण, मयूर तिवारी एवं अन्य समाज जनों ने उपस्थित होकर महाराणा प्रताप की जयंती में शामिल होकर महाराणा प्रताप को पुष्पांजलि अर्पित की।
आज उनके समय में जो बाहरी विद्रोही जाकर भारत के खंड-खंड करना चाहते थे लेकिन महाराणा प्रताप की अधिक प्रतिज्ञा शूरवीरता दृढ़ता और पूरे संपूर्ण भारत को एक बनाए रखने के लिए सैकड़ो लड़ाई लड़ी। उनका प्रताप यह था कि वह एक ही बार में हाथी सहित दुश्मन को काट देते थे। ऐसे वीर प्रतापी के 486 सी जयंती पर संपूर्ण समाज जन उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हैं। उनके मार्ग पर चलने की कसम खाई संकल्प लिया कि हम समाज को, देश को मजबूत बनाएंगे।

इस अवसर पर नेपानगर विधायक सुश्री मंजू दादू द्वारा महाराणा प्रताप की मूर्ति के लिए और कॉरिडोर के लिए एक करोड रुपए देने की घोषणा की गई। इस पर राजपूत समाज द्वारा उनका अभिनंदन किया गया। विधायक का सम्मान शॉल श्रीफल द्वारा युवा नेता राजपूत समाज के महेश चौहान ने किया।