Type Here to Get Search Results !

पिता की मृत्यु के बाद अनुकंपा नियुक्ति वाले कर्मचारी का वेतन आदि का निर्धारण नहीं किए जाने के विरोध में आमरण अनशन

  • मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय, भोपाल के मेन गेट पर धरना स्थल पर लगा कर्मचारियों का जमावड़ा
  • राज्य शासकीय कर्मचारी अधिकार संरक्षण संघ के जिला शाखा अध्यक्ष प्रणव खरे बैठे आमरण अनशन पर
भोपाल। पिता की मृत्यु के बाद अनुकंपा नियुक्ति पाने वाले कर्मचारी ने 16 जून 2026 को राजधानी भोपाल के शासकीय मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय के गेट पर धरना देकर आमरण अनशन शुरु कर दिया। इससे हड़कंप मच गया और महाविद्यालय में मौजूद स्टाफ यहां-वहां हो गया। ऐसे में राज्य शासकीय कर्मचारी अधिकार संरक्षण संघ के पूर्व प्रांताध्यक्ष और वर्तमान सरंक्षक शील प्रताप सिंह पुंढ़ीर पहुंचे और किसी तरह अनशन समाप्त करवाया। साथ ही कर्मचारी की समस्या का समाधान नहीं होने पर व्यापक स्तर पर आंदोलन का अल्टीमेटम दे दिया।


दरअसल कर्मचारी प्रणव खरे द्वारा उनकी वर्ष 2013 में पिता के स्थान पर हुई अनुकंपा नियुक्ति के पश्चात समाप्त की गई परीवींक्षा अवधि अनुसार वेतन निर्धारण एवं वेतनवृद्धि न दिए जाने के विरोध में आंदोलन का कदम उठाया। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती गीता मोदी द्वारा शासन आदेशों और आवेदक के पक्ष में उच्च न्यायालय द्वारा पारित निर्णय को ना मानने एवं न्यायालय द्वारा 90 दिवस में आदेश पालन हेतु दी गई समयावधि भी विगत 13 जून को समाप्त हो जाने के बाद भी सुनवाई नही की। ऐसे में पीड़ित कर्मचारी द्वारा विभाग को लिखित सूचना जारी कर 16 जून 2020 को मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय की प्राचार्य के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठने का निर्णय लिया था।
 


प्राचार्य से वार्ता के बाद समाप्त करवाया गया अनशन

इस अवसर पर राज्य शासकीय कर्मचारी अधिकार संरक्षण संघ के जिला अध्यक्ष के रूप में मनोनीत सहायक ग्रेड 3 प्रणव खरे को न्याय दिलाने हेतु संगठन के निवर्तमान प्रांतअध्यक्ष एवं संरक्षक शील प्रताप सिंह पुंडीर के नेतृत्व में संगठन महामंत्री एवं अन्य पदाधिकारी धरना स्थल पहुंचे और वहीं बैठ गए। साथ ही न्यायोचित समस्या निराकरण का समर्थन करते हुए प्राचार्य श्रीमती गीता मोदी के कक्ष में बैठकर हुई वार्ता में उनके द्वारा कर्मचारी की समस्या का समाधान उच्च अधिकारियों से चर्चा कर 22 जून तक कराए जाने का लिखित आश्वासन दिया गया। 
इसके बाद संगठन के संरक्षक शील प्रताप सिंह पुंडीर, महामंत्री रवि शंकर त्रिपाठी, उपाध्यक्ष भगवान सिंह ठाकुर, सच्चे सचिन, विशंभर नाथ कोटिया, प्रदेश प्रवक्ता शोएब सिद्दीकी, जिला प्रवक्ता सूर्यकांत मिश्रा और शिक्षा विभाग के अध्यक्ष लालाराम रैकवार आदि संगठन पदाधिकारी एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में कर्मचारियों को आश्वासन पत्र सौंप गया। इसके साथ ही प्रणव खरे को जल पिलाकर भूख हड़ताल को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।
 इस मौके पर शोएब सिद्दीकी ने बताया कि संगठन द्वारा दी गई समय अवधि में कार्रवाई न करने की स्थिति में प्राचार्य एवं जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन की मोर्चाबंदी करने का ऐलान किया है।