Type Here to Get Search Results !

बैरसिया के ग्राम पंचायत हर्राखेड़ा में जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 के समापन समारोह का भव्य आयोजन


सोनकच्छ ।  
भोपाल जिले की तहसील बैरसिया अंतर्गत ग्राम पंचायत हर्राखेडा में मंगलवार को जल गंगा सवंर्धन अभियान 2026 का समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें नदी घाट निर्माण स्थल पर पूजा अर्चना कर आजीविका स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई एवं जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल संरक्षण के कार्यो का संगोष्ठी के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया। समापन के दौरान पौधरोपण का कार्य भी जन प्रतिनिधियों द्वारा किया गया।



जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन के दौरान जनपद पंचायत बैरसिया के अध्यक्ष प्रतिनिधि कुबेर सिंह गुर्जर, जिला पंचायत सदस्य, सरपंच ,सहित एसडीएम बैरसिया आशुतोष शर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बैरसिया, देवेश सराठे मनरेगा एपीओ हेमन्त कुमार माधुरे, सहायक यंत्री एम.एल. अहिरवार, एनआरएलएम ब्लाक समन्वयक रामबाबू साहू, एनआरएलएम ब्लाक सदस्य एवं स्व सहायता समूह की महिलाओं सहित बडी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।