Type Here to Get Search Results !

डॉक्टर दिवस पर रोटरी क्लब सागर नेक्सस ने किया चिकित्सक का सम्मान

सागर। डॉक्टर दिवस के अवसर पर 01 जुलाई 2026 को रोटरी क्लब सागर नेक्सस के तत्वावधान में बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी), सागर में डॉक्टरों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।



इस अवसर पर रोटरी क्लब सागर नेक्सस के सचिव रोटेरियन इंजी. अंकुर सिंह ठाकुर, रोटेरियन राम बहादुर शाही एवं उनकी टीम ने बीएमसी के वरिष्ठ सर्जन डॉ. ओमकार का पुष्पमाला पहनाकर एवं सम्मानित कर उनके चिकित्सा सेवा के प्रति समर्पण और समाज के प्रति उत्कृष्ट योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।

रोटरी क्लब सागर नेक्सस ने डॉक्टर दिवस के अवसर पर सभी चिकित्सकों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके अमूल्य योगदान की सराहना की और सम्मान किया।