विधान का संचालन नवीन भैया (जबलपुर) द्वारा किया जा रहा है, जबकि संगीतकार अतिशय जैन अपने मधुर स्वर में पूजन एवं विधान का संचालन कर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर रहे हैं। प्रतिदिन श्रद्धालु अभिषेक, शांतिधारा एवं पूजन-अर्चन कर पुण्य अर्जित कर रहे हैं।
इस अवसर पर मुनि श्री मार्दव सागर महाराज एवं मुनि श्री सहजानंद सागर महाराज के प्रेरणादायी प्रवचनों का भी श्रद्धालु लाभ ले रहे हैं। उन्होंने धर्म, संयम और आत्मकल्याण का संदेश देते हुए जीवन में सदाचार अपनाने की प्रेरणा दी।
महापर्व के दौरान प्रतिदिन सायंकाल मंगल आरती का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसमें समाजजन परिवार सहित शामिल होकर विश्व शांति, सुख- समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना कर रहे हैं। पूरे आयोजन स्थल पर धार्मिक वातावरण और भक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिल रहा है।