- तुलसी उपवन ने आध्यात्मिक विरासत को बचा कर रखा : दिनेश शर्मा
डॉ• दिनेश शर्मा ने कहा _तुलसी उपवन पार्क को सर्किट में लाने की जो माँग है बेहद प्रशंसनीय है, वर्ष 1998 में मेरे द्वारा ही पर्यटन नीति में इस सर्किट श्रृंखला की योजना बनाई गई थी, जिस पर्यटन पर बाद में मैंने किताब भी लिखी और दो पी•एच•डी• भी करवाई|
कार्यक्रम में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार उ•प्र• सरकार दया शंकर मिश्र 'दयालु' ने कहा की _अपने जीवन में मैंने ऐसा उपवन आज से पहले नहीं देखा था, मानस संगम ने रामायण के हर चरित्र को मूर्त रूप में यहाँ प्रस्तुत कर दिया है| मैं काशी से आता हूँ वहाँ भी तुलसीदास जी के जीवंत प्रमाण आज भी संरक्षित और सुरक्षित हैं|
विधायक नीलिमा कटियार ने कहा - तुलसीदास सामाजिक समरसता के प्रतीक थे | हम स्व. बद्री नारायण तिवारी जी के संस्कारों के आभारी हैं जिन्होंने कानपुर की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना को पहचान दी, ये उनके द्वारा संप्रेषित संस्कारों का व्यवहारिक प्रमाण ही है जो मानस का पोषण निरंतर करता रहा है|
एम•एल•सी• अरुण पाठक* ने कहा मानस सनातन धर्म का जीवंत दर्शन है किसी भी चरित्र और पात्र से बहुत कुछ सीखा जा सकता है| सीता जी से धैर्य, उर्मिला से त्याग, मंदोदरी से दूरदृष्टि सीखी जा सकती है| कैकई से राजनीति व सुरसा से रक्षा की पराकाष्ठता एवं सबरी से भक्ति सीखी जा सकती है|
सांसद रमेश अवस्थी* ने कहा रामचरितमानस से मानव चरित्र को बहुत कुछ सीखने की आवश्यकता है, निजी जीवन हो या सार्वजनिक जीवन मानस का साथ हमेशा प्रगतिवान होता है|
अभिनव नारायण तिवारी ने वेणु रंजन भदौरिया, भाजपा कानपुर अध्यक्ष अनिल दीक्षित, एम•एल•सी• अरुण पाठक व विधायक नीलिमा कटियार को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया |
कार्यक्रम में कविवर दीन मोहम्मद दीन, कवि दिलीप दुबे एवं कवि अनिल दीक्षित ने अपनी काव्य प्रस्तुति दी|
विशेष सम्मान से नवाज़ा गया
कानपुर के पद्मश्री श्यामलाल गुप्त द्वारा रचित झंडा गीत को राष्ट्रीय गौरव दिलाने हेतु सांसद महोदय ने उक्त संदर्भ में दिनांक 9 अगस्त 2026 को 'राष्ट्रीय ध्वज गीत विधेयक' को लोकसभा के पटल पर प्रस्तुत किया था। जिसके चलते सांसद रमेश अवस्थी को मानस संगम की ओर से अध्यक्ष विजय नारायण तिवारी 'मुकुल' ने तुलसी जयंती के अवसर पर विशेष रूप से सम्मानित किया। कार्यक्रम में लोकगीत एवं परम्परिक गायन हेतु श्रीमती कविता सिंह को डॉ• बद्री नारायण तिवारी स्मृति सम्मान 2026 से नवाज़ा गया|