- मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नारायण सिंह पंवार ने किया मत्स्य निवेशकों के साथ नीति एवं संभावनाओं पर मंथन
राज्यमंत्री पंवार ने विभिन्न जलाशयों में मत्स्य निवेश की संभावनाओं, उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग तथा प्रदेश में मत्स्य उद्योग को आधुनिक, सशक्त, रोजगारोन्मुख एवं निवेश-अनुकूल बनाने को लेकर निवेशकों के साथ विस्तृत एवं सार्थक चर्चा की। इस दौरान निवेशकों से उनके सुझाव प्राप्त किए गए तथा निवेश के दौरान आने वाली संभावित चुनौतियों एवं आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी विस्तार से विमर्श हुआ।
राज्यमंत्री पंवार ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है। मत्स्य विभाग को केवल उत्पादन तक सीमित न रखते हुए इसे एक सशक्त व्यापार एवं उद्योग के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निवेशकों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए उनकी आवश्यकताओं को समझना, निवेश से जुड़ी संभावित कठिनाइयों को दूर करना और उन्हें बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।
राज्य की नीतियां निवेशकों के हित में बनाई जा रहीं
बैठक में प्रमुख सचिव स्वतंत्र कुमार सिंह ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रदेश में उपलब्ध जल संसाधनों की क्षमता का वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित उपयोग करते हुए मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा हैं।