Type Here to Get Search Results !

आज बारह बैंकों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हड़ताल के समर्थन में जोरदार नारेबाजी व प्रदर्शन किया

कानपुर (वेद गुप्ता)।  कानपुर-यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के तत्वावधान में 5 दिवसीय कार्य दिवस की मांग को लेकर आज नगर की 12 बैंकों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बिरहाना रोड स्थित यूनियन बैंक के समक्ष जोरदार नारेबाजी व प्रदर्शन किया।


 यूनाईटेड फोरम कानपुर के संयोजक रजनीश गुप्ता ने प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि हड़ताल की तैयारी पूरी कर ली गई है।
जिसके तहत 27 सितम्बर को इंडियन बैंक, बड़ा चौराहा से एलआईसी फूलबाग तक जुलूस निकालेंगे। 28 सितम्बर एवं 29 सितम्बर को विभिन्न क्षेत्रों से बाइक रैली निकालेंगे तथा 30 सितम्बर को इंडियन बैंक बड़ा चौराहा से गांधी प्रतिमा, फूलबाग तक मानव श्रृंखला बनायेंगे।
प्रदर्शन में विभिन्न घटकों के प्रवीन मिश्रा, मनोज तिवारी, अंकुर द्विवेदी, जय प्रकाश मिश्रा, अंकुर मिश्रा, अरविन्द द्विवेदी, राज कुमार, सुनील शुक्ला, अनिल सोनकर, अनुराग शुक्ला, अनुसुभ सिंह, पुष्कर मिश्रा, अंशुमन तिवारी, आदि उपस्थित रहे।