कानपुर। पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी0 के मार्गदर्शन, पुलिस महानिरीक्षक रेलवे प्रयागराज एन0 कोलान्ची के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग प्रयागराज प्रशान्त वर्मा की मॉनिटरिंग तथा पुलिस उपाधीक्षक रेलवे कानपुर शेषमणि उपाध्याय के निकट पर्यवेक्षण में जीआरपी कानपुर सेंट्रल ने बड़ी सफलता हासिल की है।
रेल में हो रही चोरी की घटनाओं की रोकथाम व अपराधियों पर नियंत्रण अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल ओमनारायण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दिनांक 18.10.2026 समय 02.30 बजे कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन के हैरिसगंज पुल के उस पार टाटमिल जाने वाले कच्चे रास्ते के पास पीपल के पेड़ के नीचे रेलवे ट्रैक किनारे चेकिंग के दौरान तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से तीन अदद चोरी के महंगे मोबाइल फोन बरामद हुए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब दो लाख (2,00,000) रुपये है। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे आउटर पर ट्रेनों के धीमे होने पर खिड़की व दरवाजे के नजदीक बैठे यात्रियों के मोबाइल पर हाथ साफ कर देते थे। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
शादाब खान उर्फ साहिल पुत्र मो0 इब्राहिम निवासी सफेद कालोनी बाबू पुरवा थाना बाबू पुरवा जनपद कानपुर नगर उम्र करीब 20 वर्ष। हाल पता इस्राइल मार्केट बरामदगी एक अदद मोबाइल फोन ओप्पो कंपनी , अरबाज पुत्र मो0 सफीक निवासी सफेद कालोनी थाना बाबू पुरवा जनपद कानपुर नगर उम्र करीब 21 वर्ष बरामदगी - एक अदद मोबाइल फोन रेडमी कंपनी , मो0 आसिफ उर्फ ब्रावो पुत्र मो0 कलाम निवासी ब्लाक नं0 1 घोसी का चट्टा सफेद कालोनी थाना बाबू पुरवा उम्र करीब 20 वर्ष बरामदगी - एक अदद मोबाइल फोन ओप्पो कंपनी।
अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास
शादाब खान पर थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल व थाना ग्वालटोली कमिश्नरेट में, अरबाज पर जीआरपी व ग्वालटोली में, तथा आसिफ पर जीआरपी में पूर्व में मुकदमे दर्ज हैं।
दो लाख कीमत के 3 मोबाइल के साथ तीन शातिर चोर गिरफ्तार, जीआरपी कानपुर सेंट्रल को मिली बड़ी सफलता
अक्टूबर 18, 2026
Tags
