- मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के 16 जिलों में 13 लाख 20 हजार से अधिक स्मार्ट मीटर स्थापित
भोपाल/ग्वालियर, 23 अक्टूबर। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा भोपाल शहर में उपभोक्ताओं को आधुनिक, पारदर्शी एवं डिजिटल विद्युत सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्मार्ट मीटर स्थापना का कार्य निरंतर किया जा रहा है। भोपाल शहर वृत्त में अब तक 5 लाख 3 हजार 604 स्मार्ट मीटर स्थापित किए जा चुके हैं। स्मार्ट मीटर के माध्यम से उपभोक्ताओं को बिजली खपत की जानकारी, पारदर्शी बिलिंग तथा ऑनलाइन मॉनिटरिंग जैसी सुविधाएं मिल रही हैं।
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में अब तक कुल 13 लाख 20 हजार 325 स्मार्ट मीटर स्थापित किए जा चुके हैं। कंपनी द्वारा सभी संबंधित वृत्तों में मीटर स्थापना का कार्य तेजी से जारी है।
वृत्तवार मीटर स्थापना के आंकड़ों के अनुसार, भोपाल शहर वृत्त में 5,03,604, सीहोर वृत्त में 96,126, ग्वालियर शहर वृत्त में 98,400, विदिशा वृत्त में 92,450, नर्मदापुरम वृत्त में 89,717, रायसेन वृत्त में 56,756, बैतूल वृत्त में 58,217, भोपाल (संचारण-संधारण) वृत्त में 53,005, शिवपुरी वृत्त में 37,739, गुना वृत्त में 36,525, राजगढ़ वृत्त में 34,169, भिंड वृत्त में 34,398, हरदा वृत्त में 30,981, ग्वालियर (संचारण-संधारण) वृत्त में 28,955, मुरैना वृत्त में 26,874, दतिया वृत्त में 19,704, अशोकनगर वृत्त में 12,559 तथा श्योपुर वृत्त में 10,146 उपभोक्ता मीटर स्थापित किए जा चुके हैं।
उपभोक्ताओं को घरेलू स्मार्ट मीटर से मिलने वाले फायदे
1. ऊर्जा की खपत को ट्रैक करने और ऊर्जा की बचत करने में मदद करता है।
2. बिजली की खपत को सटीक रूप से मापता है, जिससे बिल में कोई गलती नहीं होती।
3. ऐप के जरिए मोबाइल पर रियल-टाइम डेटा देखकर ऊर्जा की खपत को नियंत्रित कर सकते हैं।
4. ऊर्जा की गुणवत्ता के बारे में जानकारी मिलती है, ताकि ऊर्जा की खपत को बेहतर बना सकते हैं।
5. ऊर्जा की खपत को ऑनलाइन ट्रैक करने और नियंत्रित करने की सुविधा मिलती है।
6. ऊर्जा की खपत को कम करने से पर्यावरण पर पड़ने वाला प्रभाव कम होता है।
