
स्वास्थ्य विभाग द्वारा सिविल अस्पताल बेगमगंज के मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी नितिन सिंह तोमर के निर्देशानुसार आयोजित शिविर में दंत चिकित्सक डॉ. कविता राज, डॉ. चंद्रमोहन गुर्जर, चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमन कुमार सेन, डॉ. पूर्वा राज और डॉ. अभिषेक साहू ने बच्चों का परीक्षण किया। संबंधित बच्चों को आवश्यक उपचार और परामर्श भी दिया गया।
चिकित्सकों ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से दांत साफ करने, व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने और मुख संबंधी समस्याओं के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि समय पर जांच और उचित उपचार से कई समस्याओं को गंभीर होने से रोका जा सकता है।
शिविर में सुपरवाइजर केसी सेन, ग्रुप डी कर्मचारी शिवम चिलगैया और प्रदीप बंसल सहित विद्यालय के प्राचार्य राकेश सोनी मौजूद रहे। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को स्वस्थ आदतें अपनाने के लिए प्रेरित करना और उनमें स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाना रहा।