- प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान भोपाल में आयोजित हुई जोन स्तरीय प्रतियोगिता
विद्यार्थियों ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति से विज्ञान के महत्व को रेखांकित करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया।प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राएं नेहा राठौर, गुनेश्वरी पंडया, ऋषिका घंगारे, यशी धोटे, ऋषिका गाडगे, तनुश्री बनकर, मीनाक्षी इवनाती एवं छात्र अभिनव प्रधान ने प्रतिभागिता की। विद्यार्थियों की प्रस्तुति को सफलता दिलाने में उनके सामूहिक प्रयास और मार्गदर्शक शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इस मौके पर संस्थान की प्राचार्य डा. भारती श्रीवास्तव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रचनात्मक प्रतिस्पर्धा में बच्चों की भागीदारी को उनके लिए आवश्यक बताया तथा भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया।
प्रतियोगिता के समापन पर प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान की प्राचार्य डॉ. भारती श्रीवास्तव, कार्यक्रम समन्वयक डॉ. रजनी अग्रवाल, एमएड प्रभारी डॉ. अजरा आसिफ एवं श्रीमती अर्चना सिंह चौहान ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। निर्णायक मंडल में शोध प्रभारी डॉ. रश्मि जैन, एमएड प्रभारी डॉ. अजरा आसिफ एवं उद्योग शिक्षक अर्चना सिंह चौहान शामिल रहीं।
इस अवसर पर संस्थान के महासदन प्रभारी मनोज कुमार नायक, बेतवा सदन प्रभारी असलम शाह तथा बैतूल से आए मार्गदर्शक शिक्षक सविता महाले एवं नवीन माने उपस्थित रहे। विद्यालय की इस उपलब्धि पर विद्यार्थियों, मार्गदर्शक शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार को बधाई दी गई।
