Type Here to Get Search Results !

सीएस अमित कुमार जैन बने जिटो भोपाल चैप्टर के नए चेयरमैन

भोपाल। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (JITO) भोपाल चैप्टर के वर्ष 2026-28 के कार्यकाल के लिए सीएस अमित कुमार जैन को नया चेयरमैन निर्वाचित किया गया है।


सीएस अमित कुमार जैन भोपाल के प्रतिष्ठित प्रैक्टिसिंग कंपनी सेक्रेटरी एवं फाइनेंस कंसल्टेंट हैं। वे पिछले 7-8 वर्षों से जिटो से जुड़े हुए हैं तथा संगठन में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएँ दे चुके हैं। उनके अनुभव और संगठन के प्रति समर्पण से भोपाल चैप्टर को नई दिशा एवं ऊर्जा मिलने की उम्मीद है।

उनके नेतृत्व में जिटो भोपाल चैप्टर व्यापार, उद्योग, शिक्षा, युवा सशक्तिकरण एवं सामाजिक गतिविधियों को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के साथ ही समाज के सदस्यों के बीच सहयोग, संपर्क और विकास के नए अवसरों को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य करेगा।