Type Here to Get Search Results !

बेगमगंज में भीषण सड़क हादसा: डंपर और स्पोर्ट्स बाइक की टक्कर में दो की दर्दनाक मौत


बेगमगंज । 
 शहर के सागर रोड पर बीड़ी ब्रांच के ठीक सामने एक भीषण सड़क हादसे में स्पोर्ट्स बाइक सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा दो डंपरों के बीच चल रही बाइक के अचानक एक डंपर की चपेट में आने से हुआ। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा -तफरी मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों बाइक सवार स्पोर्ट्स बाइक क्रमांक MP 05 ME 5436 पर सवार थे। इसी दौरान भोपाल की ओर जा रहे दो डंपरों के बीच उनकी बाइक आ गई और अचानक हुई भिड़ंत के बाद दोनों बाइक सवार डंपर के दाहिने तरफ के पहियों की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक दूसरी ओर निकल गई।


घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस का अमला तत्काल मौके पर पहुंचा। एसडीएम प्रियंका भलावी, एसडीओपी सोनाली गुप्ता, टीआई राजीव उईके और तहसीलदार प्रमोद उईके सहित पुलिस बल ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति संभाली। पुलिस ने यातायात व्यवस्था बहाल कराते हुए दोनों मृतकों के शव 108 एंबुलेंस की मदद से मर्चुरी भवन पहुंचाए।

हादसे में शामिल डंपर का पंजीयन क्रमांक HR 58 E 6580 बताया जा रहा है, जो हरियाणा का है। घटना के बाद चालक परिचालक मौके से भाग गए।

फिलहाल, हादसे के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है। बाइक सवार दोनों मृतकों की पहचान महुनागुर्जर निवासी रूप बसंत लोधी, जिसका सिर कुचल गया है। वहीं दूसरा राजेंद्र लोधी पैकलोंन तहसील राहतगढ़ जिला सागर निवासी उनके जेब में मेरे आधार कार्ड के हिसाब से सामने आया है। दुर्घटना के विस्तृत कारणों को लेकर पुलिस की कार्रवाई के संबंध में आधिकारिक जानकारी सामने आने का इंतजार है।