- ग्रामीणों ने विद्युत विभाग और ठेका कंपनी पर मिलीभगत के लगाए आरोप, शासकीय राशि के दुरुपयोग की जांच की मांग
बेगमगंज । सरकारी योजनाओं का उद्देश्य ग्रामीणों को सुविधा देना है, लेकिन जब योजना का ट्रांसफार्मर ही गांव से एक किलोमीटर दूर वीराने में लगा दिया जाए तो सवाल उठना लाजिमी है।
मामला रायसेन जिले के बेगमगंज क्षेत्र के ग्राम महुआखेड़ा खुर्द का है। यहां अटल ज्योति योजना के तहत लगाया गया 100 केवी का ट्रांसफार्मर गांव की आबादी से करीब एक किलोमीटर दूर सुनसान खेतों में स्थापित किया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत विभाग के अधिकारियों और अफसोर कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के ठेकेदार की कथित मिलीभगत से एक रसूखदार किसान को लाभ पहुंचाने के लिए ट्रांसफार्मर आबादी से दूर लगाया गया। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि जब योजना गांव की बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए थी, तो ट्रांसफार्मर गांव से इतनी दूर क्यों लगाया गया? उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर शासकीय राशि के दुरुपयोग और जिम्मेदारों की भूमिका उजागर करने की मांग की है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि उचित कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। अब सवाल यह है कि अटल ज्योति योजना के नाम पर हुए इस कार्य की जांच कब होगी और क्या जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी?
ट्रांसफार्मर को हटाने के आदेश दिए गए
वहीं दूसरी ओर, मप्र मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के बेगमगंज केंद्र प्रभारी जेई नीरज गुप्ता का कहना है कि पूर्व दो-चार ग्रामीणों के आवास थे, जिससे वहां ट्रांसफार्मर लगाया गया था। बाद में वहां रहने वाले कहीं चले गए, जिसका पता चलने के बाद ट्रांसफार्मर को हटाने के आदेश दे दिए गए थे। गुप्ता के अनुसार जानबूझकर गांव से दूर खेत में ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया। वैसे भी हटाने के आदेश के बाद अब तक तो हटाया भी जा चुका होगा। वहीं इस बारे में डिटेल रिपोर्ट गुप्ता ने तलब की है।