- इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, कानपुर एवं कानपुर डायबिटीज एसोसिएशन द्वारा संयुक्त रूप से डायबिटीज जागरूकता रैली का आयोजन किया गया
इस वर्ष विश्व मधुमेह दिवस की थीम मधुमेह के प्रति समय रहते कदम रखी गई है। इस थीम के अंतर्गत मधुमेह की समय पर पहचान, नियमित जांच, उचित उपचार एवं टाइप-2 डायबिटीज के जोखिम को कम करने पर विशेष जोर दिया गया है।
रैली के माध्यम से आम जनमानस को मधुमेह से बचाव, संतुलित खानपान, नियमित व्यायाम एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक किया गया। चिकित्सकों ने बताया कि समय पर जांच एवं उचित उपचार से मधुमेह को नियंत्रित रखने और इससे होने वाली जटिलताओं से बचने में मदद मिलती है।
रैली स्थल राजीव वाटिका, मोतीझील में आम नागरिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें कुल 140 लोगों की ब्लड शुगर जांच HbA1c (ग्लाइकेटेड हीमोग्लोबिन)124 एवं सीरम क्रिएटिनिन 115 लोगों की स्वास्थ्य जांचें की गईं। चिकित्सकों द्वारा जांच के उपरांत आवश्यक परामर्श भी दिया गया।
इस अवसर पर आईएमए कानपुर के अध्यक्ष डॉ. अमित सिंह गौर, सचिव डॉ. दीपक श्रीवास्तव, कानपुर डायबिटीज एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. रितेश चौधरी एवं सचिव डॉ. कुणाल सहाय सहित, कोषाध्यक्ष डॉ. अनुराग मेहरोत्रा, डॉ नंदिनी रस्तोगी, डॉ ब्रिज मोहन, डॉ. रोहन कुमार, डॉ. रेनू सिंह गहलौत, डॉ ए सी अग्रवाल, डॉ रीता मित्तल, , डॉ शालिनी मोहन, डॉ यू सी सिन्हा, डॉ किरन सिन्हा, डॉ गौतम दत्ता ,आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
दोनों संस्थाओं के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस जागरूकता अभियान के माध्यम से नागरिकों को मधुमेह के प्रति सजग रहने, समय पर जांच कराने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।


