- मध्यप्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ, जिला भोपाल द्वारा दीपावली मिलन समारोह का आयोजन, विधायक भगवानदास सबनानी हुए मुख्य अतिथि
भोपाल, दिनांक 13 दिसंबर 2026। मध्यप्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ, जिला भोपाल द्वारा आज दिनांक 13 दिसंबर 2026 को कर्मचारी भवन, गीतांजलि चौराहा, भोपाल में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह के साथ-साथ चतुर्थ श्रेणी से सहायक ग्रेड-3 में पदोन्नत हुए कर्मचारियों का सम्मान भी किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्यप्रदेश शासन की कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष रमेश शर्मा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में भोपाल दक्षिण-पश्चिम के विधायक भगवानदास सबनानी उपस्थित रहे। मंच संचालन संघ के महामंत्री अजय दुबे ने किया
कार्यक्रम में अन्य संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें अनिल बाजपेई, अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष एम.पी. द्विवेदी, पेंशनर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष एल.एन. कैलासिया, एग्रो कॉरपोरेशन के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर परसाई, सड़क परिवहन निगम के अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा, मंत्रालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुभाष वर्मा, नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष गजेंद्र कोठारी, अप कटिहार विजय मिश्रा के साथ-साथ भोपाल के सभी विभागों की समितियों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित हुए।
महेंद्र शर्मा, प्रांत अध्यक्ष, लघु वेतन कर्मचारी संघ ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि विधायक ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों की जो भी समस्याएं लंबित हैं, उन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से चर्चा करके तत्काल निराकरण करवाने के निर्देश जारी किए जाएंगे।
विधायक के इस आश्वासन पर उपस्थित सभी कर्मचारियों ने उनका आभार व्यक्त किया।