प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी लगे बाल मेले का शुभारंभ प्राचार्य व बीईओ राजेंद्र श्रीवास्तव द्वारा शिक्षक- शिक्षिकाओं के साथ छात्राओं की मौजूदगी में किया गया। बाल मेले में विद्यालय की कक्षा 6 वी. से 12 वी. तक भी छात्राओं ने भाग लिया।
लगाए गए 25 स्टॉलों में चाट , पकोड़े ,फुल्की , फल , मिष्ठान , चाय- कॉफी एवं अन्य खाद्य पदार्थो की खूब बिक्री हुई। जिनका छात्राओं , स्कूली स्टॉफ एवं अभिभावकों द्वारा खरीदी करते हुए दुकानदार छात्राओं की आर्थिक मदद की ओर खाद्य सामग्री का भरपूर आनंद लिया।
स्कूल के प्राचार्य व बीईओ राजेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि शासकीय शैक्षणिक संस्थाओं में प्रति वर्ष लगने वाले बाल मेलों से उसी स्कूल की छात्राओं की दुकानें लगवाकर उन्हें आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने की दिशा में प्रेरित किया जाता है कि हम छोटे -छोटे रोजगार - धंधों से भी आर्थिक रूप से मजबूत होकर अपनी आजीविका चला सकते हैं।
इससे छात्र - छात्राओं के अंदर कुछ भी काम करने की भावना प्रबल होती है। दुकानदार छात्राओं ने इसके सकारात्मक परिणाम बताते हुए आज का मेला सफल होना बताया है।
